टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 28 May: अरमान की यादों में घिर जाएगी अभिरा, गीतांजली खोलेगी अपने दिल का राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 May: स्टार प्लस का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि गीतांजली अरमान के लिए प्यार को जाहीर करेगी। दूसरी तरफ अभिरा को अरमान की यादों ने घेर लिया होगा। इसी के साथ माधव और विद्या को लेकर भी राज खुलेगा।

Image

YRKKH Spoiler 28 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप देखने को मिल रहा है जिसमें अभिरा और अरमान एक दूजे से अलग होकर जिंदगी बिता रहे हैं। अरमान की जिंदगी में एक लड़की गीतांजली की एंट्री हुई है जिसे मायरा अपनी मां बनाना चाहती है। इसी के साथ कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि मायरा बिना किसी को बताए अरमान और गीतांजली की सगाई की पार्टी रख देगी। दूसरी तरफ अरमान अभिरा का पीछा करता है लेकिन दोनों का आमना सामना नहीं हो पाता।

टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन पर चल रहा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत दादू से होगी जो गीतांजली से माफी मांगते हुए उसके दिल का हाल जानना चाहेंगे। गीतांजली कबूलेगी कि उसके मन में प्यार है लेकिन अरमान के अंदर ऐसी कोई फीलिंग्स नहीं है। तभी मायरा अरमान संग वहाँ पहुंचेगी और गीतांजली से माफी मांगेगी। इस दौरान ददु अरमान को समझाएगा कि वो अकेले जिंदगी नहीं बीता सकता और गीतांजली उसके लिए एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनेगी। पोद्दार हाउस में कृष अपनी मां से बतमीजी और बाप संजय को पैसों की धौंस दिखाकर मुंह बंद करने को कहेगा। कृष की मंगेतर एक बड़ी बिजनेसमैन है इसलिए वो उससे शादी कर रहा है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल कि कहानी आगे बढ़ते हुए विद्या, कावेरी और अभिरा पहुँच जाती है जो तीनों ही कैफे में बैठकर कोल्ड कॉफी पी रही होंगी। इसी के साथ अभिरा एक क्लाइंट से मिलती है जिसका नाम अरमान होगा और उसे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए। शख्स की बिगड़ी शादीशुदा जिंदगी की कहानी को सुनकर अभिरा को अरमान की याद आएगी। दूसरी तरफ सूरजमुखी के फूलों को देख अरमान को अभिरा की यादें घेर लेगी। तभी एक फ़्लैशबैक देखने को मिलता है कि विद्या ने माधव को ट्रांसफर लेकर पंजाब जाने को कहा था। विद्या, कावेरी और अभिरा के बीच बर्तन धोने को लेकर मजाक में लड़ाई झगड़ा होगा। बर्तन कौन धोएगा उसका फैसला तीनों मिलकर कैरम खेलकर करेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article