टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 26 April: अभीर को तलाक ना देकर चारु के सपने तोड़ेगी कियारा, रुही को खुद से दूर करेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 April 2025: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज धूम-धाम से कावेरी पोद्दार का जन्मदिन मनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कियारा अभीर को तलाक देने से मना कर देगी क्यूंकी वो नहीं चाहती चारु के सपने पूरे हो। यहाँ पढ़िए आज 26 अप्रैल का स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 April 2025

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 April 2025: राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों कई बड़े तमाशे देखने को मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो चौथे स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स कई बड़े ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार बैठे हैं। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा को चारु और अभीर के अफेयर के बारे में पता चल जाएगा। वहीं अरमान रुही से नाराज है क्यूंकी वो उनके होने वाले बच्चे पर ध्यान नहीं दे रही। आज के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कियारा से होगी जिसे बहुत तेज बुखार है। इस बीच वो अभीर को तलाक देने से मना कर देगी। पोद्दार हाउस में अभिरा आधी रात को जश्न के लिए तैयारी कर रही होगी। किचन में रुही भी पहुंच जाएगी तभी अभिरा उसे अरमान का पसंदीदा फल ड्रैगन फ्रूट पकड़ाने को कहेगी। रुही फल काटने की जिद्द करेगी लेकिन अभिरा उसे मना कर देगी। इस दौरान अभिरा रुही से कहेगी कि अरमान को किस तरह से फल खाने हैं उसे नहीं पता।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अगली सुबह मंदिर में अभिरा कावेरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देगी और एक नई शुरुआत के लिए हाथ बढ़ाएगी। वहीं सभी को जन्मदिन की तैयार करता देख कावेरी इमोशनल हो जाएगी। कावेरी केक का पहला पीस रोहित के लिए निकाल कर रख देगी लेकिन विद्या उसे अरमान को खिलाने को कहेगी। सभी पार्टी में जमकर नाच गा रहे होंगे तभी रुही भी अरमान संग नाचने आ जाएगी। साइड में ले जाकर अरमान उसे चार बातें सुना देगा कि वो प्रेग्नेंसी में नाच नहीं सकती। वहीं दूसरी तरफ स्वर्णा, कृष और काजल अभीर और चारु की प्यारी भरी बातें सुन लेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article