टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 April: अभिरा के सामने खुलेगी चारू-अभीर की पोल, रूही को औकात दिखाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 April, 2025: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा रूही के हाई हील पहनने पर हैरान रह जाती है। दूसरी ओर चारू और अभीर के अफेयर का खुलासा अरमान के सामने होता है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएंगे महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 April, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से टीवी पर धमाल मचाया हुआ है। लेकिन कुछ सप्ताह से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है और संभलने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मेकर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को पटरी पर लाने के लिए पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन भी शो में दिखाया गया कि रूही अरमान के साथ वक्त बिताने का प्लान बनाती है, लेकिन अभिरा इस प्लान पर पानी फेरने में जरा भी देर नहीं लगाती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा को रूही की लापरवारी जान होगी हैरानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को रूही की लापरवाही के बारे में बताएगा। वो अभिरा से कहेगा कि रूही हमारे पूकी को लेकर इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अभिरा उसे समझाती है कि हो सकता है कि प्रेग्नेंसी में औरत अपना कॉन्फिडेंस खो देती है। इसलिए शायद उसने हील पहन ली हो।

अभिरा के सामने होगा अभीर और चारू के अफेयर का खुलासा

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा को ऑफिस से निकलते ही अभीर और चारू साथ नजर आएंगे। अभिरा, अभीर को कहते हुए सुन लेगी कि वो चारू से प्यार करता है और कियारा को तलाक देना चाहता है। ये सुनकर अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

अपनी शादी बचाने की कोशिश करेगी कियारा

अभिरा अभीर से बात करने के लिए गोयनका हाउस आती है। लेकिन वहां उसे कियारा मिलती है। अभिरा कियारा को समझाने की कोशिश करती है कि उसे अपने बारे में और अपने करियर के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन कियारा कहती है कि मैं अपनी शादी बचाना चाहती हूं, क्योंकि मैंने आज तक पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया है और अब शादी नहीं बचा पाई तो मैं फेलियर बन जाऊंगी।

रूही को औकात दिखाएगा अरमान

रूही अरमान के नजदीक जाने की कोशिश करेगी। वो उससे कहेगी कि आज दक्ष तुम्हारी फोटो देखकर तुम्हें पापा कह रहा था। इसपर अरमान कहेगा कि तुम इसे प्लीज मुझे टाडा बोलना सिखा सकती हो। डाइनिंग टेबल पर भी रूही उससे बात करने की कोशिश करेगी, लेकिन अरमान कहेगा कि तुम खुद को सेफ रखो, क्योंकि मेरे लिए मेरे पूकी से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। इसपर रूही सोचेगी कि अभी से अरमान का ये हाल है, ये पूकी के आने के बाद मेरी शक्ल भी नहीं देखेगा।

भरी महफिल में अभिरा को खरी-खोटी सुनाएगा अभीर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारू का अफेयर काजल, कृष और स्वर्णा को पता चल जाएगा। कृष भरी महफिल में अभीर का कॉलर पकड़ लेगा। दूसरी ओर अरमान को लगेगा कि ये सब अभिरा की वजह से हुआ है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article