टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 21 September: हनीमून पर अभिरा के ख्यालों में खोएगा अरमान, गीतांजली से बनाएगा दूरी

YRKKH Spoiler 21 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज अरमान गीतांजली संग हनीमून मनाने मसूरी पहुँच जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कियारा अभीर को धोखे में रख एक बार फिर नशे करना शुरू कर देगी। यहाँ पढ़िए आज 21 सितंबर के एपिसोड का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 21 September: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में अरमान और अभिरा के मिलन में कोई ना कोई रुकावट आ रही है। गीतांजली से शादी करने के बाद भी अरमान का दिल अभिरा पर है। फैंस आस लगाए बैठे हैं कि अभिरा और अरमान का मिलन हो। इसी के चलते शो को टीआरपी लिस्ट में मुंह की खानी पड़ रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज के एपिसोड में क्या होने वाला है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अरमान से होगी जो गीतांजली को हनीमून पर ले जाने के लिए तैयार हो जाएगा। घरवालों को दिखाने के लिए अरमान गीतांजली संग मसूरी जाएगा। दोनों ही विद्या का आशीर्वाद लेकर चले जाएंगे। दूसरी तरफ मसूरी में रिज़ॉर्ट के भूतिया रूम से कॉल आएगा कि लाइट खराब हो गई है। अभिरा, मायरा और कावेरी हिम्मत कर वहाँ पहुँच जाएंगे लेकिन तेज हवा और खिड़की की आवाज से तीनों डर जाएंगी। अभिरा जिसे इन दिनों आंखों में रोशनी पड़ते ही सहम जाती है वो बल्ब ठीक कर देगी। इस दौरान एक आदमी बाथरूम से सिर पर टॉवल रख बाहर आता है तो भूत समझ कावेरी और मायरा उसकी डंडे से पिटाई कर देंगी। हालांकि जब भूत रिज़ॉर्ट का गेस्ट निकलता है तो तीनों उससे माफी मांगेगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा मायरा और कावेरी को एक साथ डांस करता देख मुस्कुराएगी। दूसरी तरफ गोएनक हाउस में अभीर कियारा के हाथों में चीनी का पाउच देखेगा जैसे ही वो उसे उठाने वाला होगा कियारा उठ जाएगी। कियारा वापिस नशा करने लगी है। पैसों के लिए कियारा एक दोस्त से गोएनका हाउस को पीजी बताकर रहने के लिए छत देगी लेकीन बदले में उससे पैसे वसूलेगी। वहीं अरमान और गीतांजली अपनी हनीमून डेस्टिनेशन पहुँच जाएंगे। गीतांजली अरमान को लेकर हनीमून मनाने मसूरी पहुंच जाएगी उसी रिज़ॉर्ट में जहां अभिरा मौजूद है। मसूरी कि वादियाँ देख अरमान को अपनी और अभिरा की प्रेम कहानी याद आने लगेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article