Yeh Rishta kya kehlata hai 23 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि शादी से पहले अक्षरा मुस्कान को शादी की सीख देती है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु फैसला करता है की शादी के अगले दिन ही अक्षरा और अभिनव अबीर को उसके असली पिता वाला सच बता देंगे।
अभिनव होगा परेशान
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अभिमन्यु अक्षरा से वरमाला और शादी की तैयारी को लेकर सवाल जवाब करता है। अभिनव को परेशान देख अक्षरा भी काफी टेंशन में आने लगती है। वहीं दूसरी तरफ सुरेखा शादी का खाना ठंडा होने को लेकर अभिनव को ताने भी मारती है। इसी के साथ आरोही मन ही मन सोचती है कि मुझे अक्षरा को मंजरी का सच बता देना चाहिए।
अक्षरा और अभिमन्यु की बातें सुन लेगा अभिनव
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में दिखाया जाएगा की अभिमन्यु अक्षरा पर अबीर को सच बताने के लिए दवाब डालेगा। इस बात को सुन अक्षरा बताती है की अबीर को पता है कि अभिनव उसके रियल पापा नहीं हैं। लेकिन उसी दौरान वहां अभिनव ये सारी बातें सुन लेता है। सच जानकर अभिनव शॉक में चला जाता है और परेशान होने लगता है। इसी दौरान अबीर अभिनव के बजाए अभिमन्यु को गले लगा लेता है। इसे देख अभिनव का दिल और भी ज्यादा टूट जाता है।
