टीवी मसाला

Yeh Rishta kya kehlata hai 22 june Episode spoiler alert: अक्षरा करेगी अबीर-अभिनव को लेकर बड़ा खुलासा, सीरियल में आएगा ट्विस्ट का बवंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 10:22 AM IST

Yeh Rishta kya kehlata hai 22 june Episode spoiler alert: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज देखने को मिलेगा कि अक्षरा शादी से पहले मुस्कान को शादीशुदा जिंदगी को लेकर सीख देगी। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु अबीर को सच बताने के लिए अक्षरा पर दवाब डालेगा।

Image

Yeh Rishta kya kehlata hai 22 june Episode spoiler alert: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज देखने को मिलेगा कि अक्षरा शादी से पहले मुस्कान को शादीशुदा जिंदगी को लेकर सीख देगी। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु अबीर को सच बताने के लिए अक्षरा पर दवाब डालेगा।

Yeh Rishta kya kehlata hai 21 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मुस्कान और कायरव के संगीत में अभिमन्यु और अक्षरा को एक साथ डांस करते देख दुखी हो जाता है। वह अक्षरा से कहता है की मुझे ऐसा लग रहा है की और कोई मुझे से मेरी खुशियां छीन लेगा

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु कायरव से कहेगा की मुझे पूरा यकीन है कि तुम मुस्कान का पूरा ध्यान रखोगे। इसी के साथ अक्षरा भगवान से प्राथना करते हुए कहती है कि आप अभिमन्यु के डर को प्लीज खत्म कर देना। वहीं दूसरी तरफ मनीष कायरव से'कहता है कि तुझे मुस्कान का खयाल रखना होगा। इन बातों को सुन कायरव जोर-जोर से हसने लगता है और कहता है कि मैं शादी सोच समझकर कर रहा हूं।

मुस्कान को सीख देगी अक्षरा

शादी से पहले अक्षरा मुस्कान से कहती है कि हमेशा अपनी गलती से सीख लेना। सबको इज्जत देते-देते अपनी मत भूल जाना। शादी निभाना अकेले की जिम्मेदारी नहीं होती है साथ मिलकर एक दूसरे को एक करोगे। इसी के साथ कहती है कि अपनी नौकरी को कभी मत छोड़ना। इन बातों को सुन मुस्कान इमोशनल हो जाती है।

अभिमन्यु होगा इमोशनल

हर्षद चोपड़ा स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अबीर अभिनव से कहता है की जैसे आई लव यू मम्मी-पापा वैसा ही आपको लव यू। इन बातों को सुन अभिनव फैसला करता है की शादी हो जाने के बाद जूनियर को सच बताना ही होगा। साथ ही अभिनव और अक्षरा से भी इस बारे में बात करनी होगी।

कहानी में आएगा ट्विस्ट

सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो दिखाया जाएगा की अभिमन्यु अक्षरा से कहता है की हमे जूनियर को सच बताना होगा। इस बात को सुन अक्षरा बताती है कि अबीर को पता है कि अभिनव उसके असली पिता नहीं है। अक्षरा की इस बात को सुन अभिनव शॉक हो जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article