टीवी मसाला

Yeh Hai Chahatein से कटेगा Abrar Qazi-Sargun Kaur का पत्ता!! धांसू TRP के लिए मेकर्स ने उठाया ये कदम

Abrar Qazi-Sargun Kaur to leave Yeh Hai Chahatein: स्टार प्लस के हिट शो ये है चाहतें (Yeh Hai Chahatein) के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो शो की कहानी को 20 साल आगे बढ़ाएंगे। शो में आने वाले इस लीप की वजह से ये है मोहब्बतें की लीड स्टारकास्ट अबरार काजी (Abrar Qazi) और सरगुन कौन (Sargun Kaur) जल्द ही इसे बाय बोल सकते हैं।

Image

Yeh Hai Chahatein से पटेगा Abrar Qazi and Sargun Kaur का पत्ता!!

Abrar Qazi-Sargun Kaur to leave Yeh Hai Chahatein: टीवी शोज की टीआरपी में जब-जब गिरावट दर्ज की जाती है, तब-तब उसके मेकर्स लीप का सहारा लेते हैं। टीवी शोज का इतिहास उठाकर देखें तो ऐसे कई शोज रहे हैं, जिनकी टीआरपी गिरते ही मेकर्स ने लीप लाकर कहानी को सालों आगे बढ़ाया और नए कलाकारों की एंट्री से उनकी टीआरपी में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई। स्टार प्लस के सुपरहिट शो ये है चाहते के मेकर्स ने भी धांसू टीआरपी के लिए ट्राइड एंड टेस्टेड फार्मूला अपनाया है। टीवी इंडस्ट्री से सामने आई खबरों की मानें तो मेकर्स जल्द ही इसकी कहानी को 20 साल आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

ये है चाहतें में 20 साल का लीप आने की वजह से अबरार-सरगुन होंगे बाहर

सुनने में आ रहा है कि ये है चाहतें के मेकर्स ने अबरार काजी और सरगुन कौर को शो में आने वाले लीप के बारे मे ंजानकारी दे दी है। मेकर्स के फैसल को स्वीकार करते हुए अबरार और सरगुन ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। ये दोनों कलाकार टीवी पर उम्रदराज किरदार प्ले नहीं करना चाहते हैं। मेकर्स शो की कहानी को 20-25 साल आगे बढ़ाएंगे, जिसके चलते अगर ये दोनों कलाकार शो में बने रहेंगे तो इनके बच्चों की उम्र 25-30 साल नजर आएगी। ये दोनों कलाकार पर्दे पर बूढ़ा नहीं दिखना चाहते हैं, जिस कारण इन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है।

ये है चाहते में होगी नए कलाकारों की एंट्री

अबरार काजी और सरगुन कौर जब शो को अलविदा कह देंगे तो इसमें नए किरदारों की एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने नए कलाकारों की तलाश शुरू कर दी है। मेकर्स जल्द ही नई स्टारकास्ट का ऐलान कर सकते हैं। अभी तक यह पक्का नहीं है कि मेकर्स जाने-माने चेहरों को शो में हिस्सा देंगे या फिर नए कलाकारों को टीवी की दुनिया में इंट्रोड्यूस करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article