टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Nomination: घरवालों ने एक-दूसरे को बनाया निशाना, ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20 Nomination: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से बीते दिन आसिफ खान घर से बेघर हुए। वहीं अब इस हफ्ते नॉमिनेशन के दलदल में कुल 6 कंटेस्टेंट्स फंसे हुए दिखाई देंगे, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

बिग बॉस 20 में नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स/फोटो क्रेडिट-जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों हर जगह सुर्खियों में हैं। बीते दिन वीकेंड का वार में भाईजान ने घरवालों की क्लास लगी तो दूसरी तरफ कम वोट्स मिलने के चलते आसिफ खान को शो से बाहर होना पड़ा। आसिफ खान का एविक्शन ऑडियंस के साथ-साथ घरवालों के लिए भी काफी ज्यादा शाकींग था। वहीं अब 'बिग बॉस 20' के इस हफ्ते की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कुल 6 लोग इस दलदल में फंसे दिखाई दिए। साथ ही जानिए क्या थी इस हफ्ते का नॉमिनेशन प्रक्रिया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Anuj Thakur का हुआ निधन, 30 की उम्र में ली आखिरी सांस)

नॉमिनेशन टास्क में निकाली दुश्मनी

बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान कनिका मान को कैप्टन होने के नाते स्पेशल पावर मिली, जिसका इस्तेमाल करते हुए उन्होंने सबसे पहले माही विज को नॉमिनेट किया। इसके बाद बिग बॉस ने माही को बुलाया और उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने का मौका दिया। माही ने अम्रपाली दुबे को नॉमिनेट किया। फिर अम्रपाली ने आरिशफा को, आरिशफा ने स्काउट को, स्काउट ने उदिति को और उदिति ने मनीष को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने मनीष को एक खास ऑप्शन दिया कि वह इस नॉमिनेशन की चेन को आगे बढ़ाना चाहते हैं या यहीं रोकना चाहते हैं। मनीष ने नॉमिनेशन की चेन को रोकने का फैसला किया, जिसके साथ ये प्रक्रिया खत्म हो गई। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: BB 20: स्काउट पर भड़के Salman Khan!)

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

इस हफ्ते शो 'बिग बॉस 20' से नॉमिनेट होने के लिए माही विज, मनीष गोयल, उदिती सिंह, आरिशफा खान, आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष गोयल इस हफ्ते शो से बाहर हो सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article