टीवी मसाला

Vijayendra Kumeria का क्यों हुआ Preeti Bhatia संग तलाक? बोले - 'हम जिंदगी में आगे बढ़ गए...' - Exclusive

Vijayendra Kumeria Exclusive: टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में विजयेंद्र कुमेरिया ने खुलासा किया कि वे अपनी पत्नी प्रीति भाटिया से तलाक ले चुके हैं। इसी दौरान विजयेंद्र कुमेरिया ने बताया आखिर दोनों ने रास्ते क्यों अलग किये।

Image

विजयेंद्र कुमेरिया का तलाक पर एक्सक्लूसिव रिएक्शन/फोटो क्रेडिट- टेली टॉक यूट्यूब

Vijayendra Kumeria Exclusive: टीवी दुनिया के जाने-माने एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उड़ान, तेरी मेरी डोरियां और जागृति जैसे कई हिट सीरियल देने के बाद विजयेंद्र कुमेरिया के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन हमेशा लगी रही। लेकिन अब विजयेंद्र ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुन उनके फैंस को झटका लग गया। टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में विजयेंद्र कुमेरिया ने पत्नी प्रीति भाटिया (Preeti Bhatia) संग तलाक की घोषणा कर डाली। साथ ही इस तलाक का क्या कारण रहा जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Teri Meri Doriyaann फेम Vijayendra Kumeria ने पत्नी प्रीति से खत्म की शादी, 4 साल से अलग रह रहा है कपल)

विजयेंद्र कुमेरिया ने बताई तलाक की वजह

टेली टॉक एक्सक्लूसिव बातचीत में विजयेंद्र कुमेरिया कहते हैं, 'सबको मालूम ही है अब, जो चीजें जब तक चलनी होती है चलती है। बीते चार साल से हम अलग रह रहे हैं। हमारी बेटी भी है जिसका हम दोनों ही ध्यान रख रहे हैं और अब हम दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।' तलाक का कारण बताते हुए विजयेंद्र ने बताया कि जब आप धीरे-धीरे बड़े होते है तब नेचर में चेंज आता है। मुझे लाइफ में कुछ और चाहिए और उन्हे कुछ और । कंपैटिबिलिटी इशू होते हैं जो कि लाइफ में जीतने भी लोग होते हैं उनके साथ यही होता है। जब एक समय पर पता चलता है कि आप दोनों एक साथ नहीं घुल-मिल पा रहे हैं। इसे बढ़िया आप आपसी समझदारी और सहमति से अलग हो जाएं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बहन बोलकर Love Gill के प्यार में पड़े स्काउट? ट्रोलिंग के बीच टीम ने मेकर्स पर लगाया आरोप)

विजयेंद्र कुमेरिया और प्रीति भाटिया की प्रेम कहानी

बता दें टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले विजयेंद्र जेट एयरवेज में काम किया करते थे, जहां उनकी पहली मुलाकात प्रीति से हुई थी। प्रीति ने खुद विजयेंद्र को शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2016 में कपल ने धूमधाम से शादी की लेकिन बीते 4 साल से दोनों ने रास्ते अलग कर लिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article