टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann फेम Vijayendra Kumeria ने पत्नी प्रीति से खत्म की शादी, 4 साल से अलग रह रहा है कपल (Excl)

Vijayendra Kumeria Separated His Wife: टीवी एक्टर विजेंद्र कुमेरिया ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर अपनी पत्नी प्रीति भाटिया से अलग हो गए हैं। दोनों चार साल से अलग रह रहे हैं।

Image

Vijayendra Kumeria (photo credit- instagram)

Vijayendra Kumeria Separated His Wife: टीवी एक्टर विजेंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करते हैं। विजेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से भी दूर रखते हैं, जिस वजह से फैंस के बीच एक्टर की निजी जिंदगी कम ही आती है, लेकिन अब एक्टर ने शॉकिंग खुलासा किया है। विजेंद्र ने फैंस को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सच बताया है। एक्टर अपनी पत्नी प्रीति भाटिया से अलग हो गए हैं। एक्टर बीते चार से अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं और इस का खुलासा एक्टर ने टेली टॉक को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में Qazi Touqeer को हुआ डेंगू, रातों-रात घर से आए बाहर, अब नहीं होगी वापसी?

    विजेंद्र कुमेरिया हुए पत्नी से अलग

    विजेंद्र कुमेरिया ने टेली टॉक से खास बातचीत में खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी प्रीति से अलग रहते हैं और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। विजेंद्र कुमेरिया के मुताबिक, वह और प्रीति बीते चार साल से अलग रह रहे हैं और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम किमाया है। विजेंद्र और प्रीति की बेटी 10 साल की है। बता दें कि विजेंद्र और प्रीति भाटिया की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब दोनों जेट एयरवेज में काम करते थे। विजेंद्र और प्रीति ने कुछ समय डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: उदिति ने माही विज को दिया भद्दा टैग, गुल्लू की हरकतों से रो पड़ीं अरिश्फा

      प्रीति के एक पोस्ट से उठी थी अनबन की अफवाह

      याद दिला दें कि विजेंद्र कुमारिया और प्रीति का रिश्ता साल 2023 में अचानक ही सुर्खियों में आ गया था। प्रीति ने उस वक्त एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन से हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रीति ने कैप्शन में लिखा था, 'तुम्हारे जितने झूठ है, उसमें से मेरा फेवरेट आई लव यू है और आई मिस यू बेस्ट है। बहुत मिस कर रही हूं।' इसके अलावा, प्रीति और विजेंद्र ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था, जिसके बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें शुरू हुई। फैंस ने ये भी नोटिस किया था कि विजेंद्र ने अपनी पत्नी प्रीति के साथ मुश्किल से एक-दो फोटो ही शेयर की थी। ये बात भी फैंस को खटकी थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article