दोबारा सीता के रोल में दिखेंगी मदिराक्षी मुंडले, टीवी शो 'जय हनुमान- संकट मोचन नाम तिहारो' में आएंगी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 03:13 PM IST

Jai Hanuman Sankat Mochan Naam Tiharo: जल्द आने वाले सीरियल ‘जय हनुमान- संकट मोचन नाम तिहारो’ में नए किरदारों के साथ नई कहानी दिखाई जाएगी। सीरियल में मदिराक्षी मुंडले भी नजर आने वाली हैं...

टेलीविजन पर जय हनुमान- संकट मोचन नाम तिहारो (Jai Hanuman – Sankatmochan Naam Tiharo) रिलीज हो रहा है। दंगल पर आने वाले सीरियल ‘जय हनुमान- संकट मोचन नाम तिहारो’ में नए किरदारों के साथ नई कहानी दिखाई जाएगी। सीरियल में मदिराक्षी मुंडले भी नजर आने वाली हैं। सिया के राम के बाद अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले छोटे पर्दे पर फिर से सीता का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब मदिराक्षी मुंडले ने खुलासा किया कि उन्होंने माता सीता के इस किरदार को फिर से क्यों लिया? मदिराक्षी मुंडले ने अपने दोनों शो की तुलना की है। इस सीरियल में राम यशवर्धन बेहद महत्वपूर्ण और मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। आमिर दलवी, अमर उपाध्याय, मदीराक्षी मुंडले, रति पांडे, अक्षय डोगरा, रोमंच मेहता, अपरा मेहता, और अन्य सीरियल के मुख्य कलाकारों में शामिल है। जानें मदिराक्षी मुंडले ने क्या कहा...

End of Article