टीवी मसाला

'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, घर में मिली डेड बॉडी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 04:14 PM IST

Vaishali Takkar Death Suicide News: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर नहीं रही हैं। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।

Image

vaishali takkar

Vaishali Takkar Suicide: टेलीविजन इंडस्ट्री में एक शॉकिंग खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर नहीं रही हैं। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस वैशाली की डेड बॉडी उनके घर में फांसी पर लटकी मिली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

खबर है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम वैशाली ठक्कर अब हमारी बीच नहीं रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 की उम्र में वैशाली ठक्कर ने अंतिम सांस ली। वैशाली ठक्कर का शव इंदौर में उनके घर से बरामद हुआ है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाॅस्पिटल भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वैशाली टक्कर के निधन की खबर से एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

2015 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से किया था डेब्यू

वैशाली इंदौर के एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती थी। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की। वैशाली ने साल 2015 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संजना का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वह 'ये वादा रहा', 'ये हैं आशिकी', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर', 'लाल इश्क' और 'विष और अमृत' में नजर आई।

वैशाली ठक्कर का हो चुका था रोका

वैशाली ठक्कर ने बीते साल अप्रैल में डॉ. अभिनंदन सिंह के साथ रोका किया था। इस सेरेमनी में परिवार के लोग शामिल हुए थे। वैशाली जल्द शादी भी करने जा रही हैं फिर अचानक उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये अब बड़ा सवाल है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article