टीवी मसाला

TMKOC: नवरात्रि में मिल सकता है जेठालाल को खास तोहफा, दिशा वकानी के शो में लौटने के मिल रहे संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 03:32 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah update: शो की हालिया कहानी नवरात्री ट्रेक के इर्द गिर्द घूम रही है। जिसमें बार बार दया भाभी का जिक्र होता नजर आ रहा है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को मां कुछ अच्छी खबर सुना सकती हैं।

Image

taarak mehta ka ooltah chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सालों से दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हंसते – हंसाते इस शो ने 3500 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। शो की टीआरपी रेटिंग इस बात का सबूत है कि TMKOC का लोगों को कितना क्रेज है। हालांकि बीते दिनों दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता और कुछ अन्य सितारों के शो छोड़ने के बाद टीआरपी रेटिंग्स में अच्छी गिरावट देखी गई थी।

शो में आ सकता है ये खास ट्विस्ट

बता दें कि शो की हालिया कहानी नवरात्री ट्रेक के इर्द गिर्द घूम रही है। जिसमें बार बार दया भाभी का जिक्र होता नजर आ रहा है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को मां कुछ अच्छी खबर सुना सकती हैं। खबरों की माने तो जल्द ही हम सबकी चहेती दया भाभी शो में दोबारा एंट्री कर सकती हैं। जी हां आपने सही पढा, यही नहीं दर्शकों के साथ साथ गोकुलधाम वासी भी लगातार उनके शो में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। हो भी क्यों न वाकई दया बेन, उनका गरबा, उनकी बातें और उनका काम करने का वो खास अंदाज शो की जान था।

लंबे समय से गायब हैं दया बेन

दया जेठालाल गड़ा का किरदार निभा रही, एक्ट्रेस दिशा वकानी साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। लेकिन आज लगभग 6 साल होने को हैं। और उनके लौटने की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। हालांकि कई बार इससे संबंधित खबरों ने हवा पकड़ी है, लेकिन उनमें से कोई सच नहीं थी। इसी के साथ दया किसी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है, जिससे उनके फैंस उनसे जुड़े रह सके। इसलिए दया भाभी के लौटने की खबर ने दर्शकों को खूब एक्साइटेड कर दिया है।

इसी के साथ खास बात यह है की, इतना समय गुजरने के बाद भी, दया भाभी के रूप में किसी और कलाकार को कभी एंट्री नहीं दी गई। जो कहीं न कहीं इसबात की ओर संकेत करती है की, मेकर्स को दिशा वकानी के लौटने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी कहीं साझा नहीं की गई है।

नवरात्री में मिल सकता है, जेठालाल को ये खास तोहफा

कहानी में इतने सालों से बताया जा रहा है कि, दया भाभी उनकी मां और भाई सुंदर के साथ अपने मायके अहमदाबाद में रह रही हैं। लेकिन अब एक बार फिर शो में दया के आने की खबर फैल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बताया जा रहा है कि अपनी दया से जल्द ही दोबारा मिलने के लिए जेठालाल, दुर्गा मां से खूब प्रार्थना करते दिखेंगे। वे गोकुलधाम सोसायटी के नवरात्री उत्सव के पहले दिन एक खास पूजा करेंगे, ताकि दया वापस मुंबई लौट आए। लेकिन इसमें सोसायटी वाले रुकावट बन सकते हैं, क्योंकि पहले दिन की आरती करने का मौका चिट्ठी से तय किया जाता है। इसलिए भिड़े, बबीता जी, पोपटलाल और अन्य सोसाइटी मेंबर्स उन्हें बाकी लोगों से इजाजत लेने की सलाह देते हैं। अब ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि जेठालाल को परमिशन मिलेगी या नहीं दया शो में लौटेंगी या नहीं। हालांकि एक चीज जो गारंटीड है, वो है हंसी, ठहाके और मजा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article