टीवी मसाला

वैशाली ठक्कर ने सगाई के एक महीने बाद तोड़ दी थी शादी, जानिए किससे हुआ था रोका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 06:14 PM IST

Vaishali Takkar Suicide : एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन की खबर से हर कोई सदमे में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके घर में सुसाइड नोट भी मिला है।

Image

vaishali thakkar

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की खबर से सदमे में हैं दोस्त और फैंस
  • एक्ट्रेस कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं
  • वैशाली ने सगाई के एक महीने बाद तोड़ दी थी शादी

Vaishali Takkar Suicide : टीवी इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुसराल सिमर (sasural Simar ka) का फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने खुदकुशी (Suicide) कर ली। उन्होंने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। एक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। अभिनेत्री के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में है। वो ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई शोज में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री की आत्महत्या करने की खबर से फैंस और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रही हैं एक्ट्रेस हमारे बीच नहीं है। हालांकि अभी तक उनके सुसाइड करने के पीछे कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली ने सगाई के एक महीने बाद तोड़ दी थी शादी

वैशाली ने सगाई के एक महीने बाद अपनी शादी तोड़ दी थी। एक्ट्रेस ने सभी को बताया था कि वो अपने मंगेतर डॉक्टर अभिनंदन सिंह हंडल से शादी नहीं करने वाली है। कपल ने जून में अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। 28 अप्रैल 2021 को वैशाली ठक्कर ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोका सेरेमनी की सभी तस्वीरें भी हटा दी थी। एक्ट्रेस ने सगाई एक महीने बाद ही अपनी शादी तोड़ दी थी। उन्होंने इसके पीछे ये कारण दिया था कि कोरोना की वजह से ऐसा कर रही है। एक्ट्रेस ने बताया था कि अभिनंदन और उनकी फैमिली चाहती है कि कुछ समय बाद शादी हो। कोरोना के समय में वैशाली काफी एक्टिव थीं। उस समय उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी।

कौन हैं अभिनंदन सिंह हंडल

वैशाली ने बताया था कि अभिनंदन केन्या में रहते हैं। वो डेंटल सर्जन हैं। उन्होंने कुछ सालों पहले Mister Uganda का टाइटल जीता था। एक्ट्रेस ने कहा था कि हम भारतीय मेट्रीमोनियल साइट पर मिले थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी करियर की शुरुआत

वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में ये रिश्ता क्या कहलाता शो से की थी। शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ये है आशिकी में दिखाई दी थी। उनके काम को पहचान ससुराल सिमर का में अंजलि भारद्वाज के किरदार से मिली थी। इस किरदार से उन्हें घर- घर में लोकप्रियता मिली। एक्ट्रेस आखिरी बार रक्षाबंधन शो में नजर आई थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article