टीवी मसाला

Anupama-Divyanka Tripathi सहित ये 8 TV एक्ट्रेसेस हुईं बॉडी शेम, कुछ को तो शो से भी निकाला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 04:59 PM IST

Anupama to Naagin tv actresses faced body shaming: 'आप ज्यादा पतली हैं, तब भी ताने सुने और अगर मोटी होती हैं, तब भी ट्रोल हुईं'- सोसाइटी के बॉडी टाइप में फिट न होने पर इन दिग्गज टीवी एक्ट्रेसेस को करना पड़ा आलोचना का सामना। जानें ऐसी कई दिग्गज टीवी स्टार के बारे में, जिनको बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है।

Image

TV Actress body shame

8 TV actresses body shaming:रूपाली गांगुली ने हाल ही में खुलासा किया है कि लोग उन्हें 'मोटी' कहते थे। अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि बेटे को जन्म देने के बाद उनको बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग का सामना करना पड़ा है। उस समय को याद करते हुए जब एक्ट्रेस ने मातृत्व को अपनाया था रूपाली ने बताया, 'मैंने अलग-अलग चीजें खाना शुरू कर दिया था और मैं 83 किलो की थी और मैं बहुत मोटी थी। एक समय के बाद मेरे टखने भी मेरा वजन सहन नहीं कर पा रहे थे। जब मैं अपने बेटे को टहलने के लिए प्रैम में बाहर ले जाती थी तो लोग कहते थे- अरे तू तो मोनिशा है ना, कितनी मोटी हो गई है।' अभिनेत्री को याद है कि लोग उनकी झुर्रियों की ओर इशारा करते और उनको टीवी शो के सेट पर एक मोटी महिला कहते हैं। वैसे ये सिर्फ अनुपमा ही नहीं हैं ऐसी कई दिग्गज टीवी स्टार हैं जिनको बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है।

रिताशा राठौर

टीवी सीरियल बढ़ो बहू फेम रिताशा राठौर भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। वो अपने बढ़े वजन के चलते बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि रिताशा अपने कर्वी फिगर को गर्व के साथ फ्लॉन्ट करती हैं। वहीं, रिताशा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सबको हैरान कर दिया था।

body shame ritasha

body shame ritasha

शफक नाज

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस शफक नाज ने हाल ही में खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में पतले होने के चलते सितारों पर कितना प्रेशर होता है। उन्होंने ये भी बताया था कि एक शो से उन्हें इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया था, क्योंकि उनका वजन बढ़ गया था।

body shame shafaq

body shame shafaq

दिव्यांका त्रिपाठी

ये है मोहब्बतें की टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। उनको सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स द्वारा मोटापे को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है।

body shame divyana

body shame divyana

रुबीना दिलाइक

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलाइक अपनी परफेक्ट बॉडी शेप के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कुछ समय पहले अभिनेत्री भी लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उनको अपने बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल्स ने निशाने पर ले लिया था। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज आने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।

body shame rubina

body shame rubina

अनेरी वजानी

अनुपमा सीरियल में काम कर चुकीं अनेरी वजानी को पतले होने की वजह से हमेशा ट्रोल किया जाता रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस अपने पतले शरीर पर निराश नहीं होती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह खुश हैं कि भगवान ने उन्हें ऐसा शरीर दिया।

body shame aneri

body shame aneri

एरिका फर्नांडिस

कसौटी जिंदगी की और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे कई हिट टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस को भी बॉडी शेमिंग का शिकार होने पड़ा है। पतले होने के चलते न केवल उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है बल्कि फिल्मों से भी रिप्लेस कर दिया गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पतले होने की वजह से उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था।

body shame Erica

body shame Erica

body shame tejasswi

body shame tejasswi

तेजस्वी प्रकाश

टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश ने भी हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपने स्कूल के दिनों में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। तेजस्वी काफी पतली हुआ करती थीं, ऐसे में स्कूल में सभी उनको हैंगर बुलाते थे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article