टीवी मसाला

The 50: टीवी की इस बहूरानी को आया शेर के महल का बुलावा, अब 50 लोगों के बीच दांव-पेंच खेल पलटेगी गेम

This TV Actress Confirm For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' की एंट्री होने वाली है। इस रियलिटी शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं इस लिस्ट में अब टीवी की संस्कारी बहूरानी का नाम भी शामिल हो गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, शाइनी दोशी इंस्टाग्राम

This TV Actress Confirm For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने वाला है। कलर्स और जियो हॉटस्टार के अपकमिंग रियलिटी शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'द 50' के लिए बहुत से सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करण पटेल का सामने आया था, जो 'द 50' के जरिए करीब 6 सालों बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगे। उनके अलावा 'द 50' (The 50) के लिए दिव्या अग्रवाल, फैजल शेख और कई यू-ट्यूबर्स के नाम भी सामने आए हैं। वहीं अब टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस को भी शेर के घर का बुलावा आया है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर किया है।

टीवी की वो पॉपुलर एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'पंड्या स्टोर' फेम शाइनी दोशी (Shiny Doshi) हैं। एक्ट्रेस शाइनी दोशी 'द 50' (The 50) के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगी। उन्हें आखिरी बार 'पंड्या स्टोर' में ही देखा गया था। लेकिन शो में जनरेशन लीप आने के बाद उनका सीरियल से पत्ता कट गया। हालांकि अब वह कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाइनी दोशी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गेम का वक्त शुरू हो चुका है। मैं 'द 50' में कदम रख रही हूं।" शाइनी दोशी को मिले इस अवसर के लिए कंवर ढिल्लों, विन्नी धूपर और सारा अरफीन खान ने भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दी हैं।

कब से शुरू होगा 'द 50'

'द 50' (The 50) एक अमेरिकी शो है, जो अब भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार है। ये शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। शो का स्ट्रीम टाइम रात के 9 बजे है। 'द 50' में करीब 50 कंटेस्टेंट्स एक साथ कदम रखेंगे और दांव-पेंच खेल गेम में आगे बढ़ते नजर आएंगे। बता दें कि इसका ऐलान 'बिग बॉस 19' के फिनाले में ही हो गया था। वहीं अब जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं, दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ती जा रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article