टीवी मसाला

The 50: हिना खान और रुबीना दिलैक के नाम पर लगी मुहर, लायन के महल में दोस्ती भूल खेलेंगी दांव-पेंच

The 50 Hina Khan And Rubina Dilaik Reportedly Ready To Enter In Show: टीवी पर जल्द ही एंट्री करने वाले पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं अब बताया जा रहा है कि इस शो में हिना खान और रुबीना दिलैक भी कदम रखते दिखाई देंगी।

Image

फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

The 50 Hina Khan And Rubina Dilaik Reportedly Ready To Enter In Show: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' की एंट्री होने वाली है। 'द 50' के प्रीमियर में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस शो के लिए कई बड़े और नामी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'द 50' (The 50) की हाउस पिक्स भी कुछ दिनों पहले ही सामने आई थीं, जिसे देख लोगों की आंकें भी फटी की फटी रह गईं। वहीं अब 'द 50' के लिए टीवी इंडस्ट्री की दो और दिग्गजों का नाम सामने आया है, जिसने उनके फैंस की धड़कनें भी तेज कर दी हैं। वह दिग्गज हसीनाएं कोई और नहीं बल्कि हिना खान और रुबीना दिलैक हैं।

'द 50' (The 50) को लेकर खबर है कि अपकमिंग रियलिटी शो में हिना खान और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी कदम रखती दिखाई देंगी और गेम में अपना हाथ आजमाएंगी। लेकिन खास बात तो यह है कि हिना खान और रुबीना दिलैक अपने-अपने पति यानी रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ शो का हिस्सा बनेंगी। ऐसे में 'द 50' में चारों के बीच आमना-सामना देखने को मिलेगा, जबकि असल जिंदगी में वे एक-दूजे के काफी अच्चे दोस्त हैं। बता दें कि हिना खान और रुबीना दिलैक 'द 50' से पहले दोनों अपने-अपने पति के साथ कलर्स के पॉपुलर शो 'पति पत्नी और पंगा' में भी नजर आई थीं। हालांकि 'द 50' को लेकर अभी तक हिना खान या रुबीना दिलैक की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब से शुरू हो रहा है 'द 50'

कलर्स टीवी पर आने वाले 'द 50' (The 50) की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 से टीवी पर होने वाली है। 'द 50' में करीब 50 कंटेस्टेंट्स एक साथ लायन के महल में कदम रखेंगे और गेम का हिस्सा बनेंगे। इस गेम का एक नियम होगा कि इसका कोई नियम नहीं होगा। ऐसे में कंटेस्टेंट्स हिंसा को किनारे करते हुए अपने दांव-पेंच से गेम खेलेंगे। बता दें कि शो में करण पटेल, शाइनी दोशी, प्रिंस नरुला, युविका चौधरी, उर्वशी ढोलकिया, फैजल शेख, अदनान शेख, नेहल चुडासमा, नीलम गिरी और रजत दलाल सहित कई सितारे कदम रखते दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article