Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta Networth Will Shock You: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर एक किरदार और हर एक कलाकार लोगों के दिलों-दिमाग में बस चुका है। चाहे वो जेठालाल और बापूजी हों या फिर भिड़े। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने भी शो के जरिए अपनी पहचान कायम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने करियर की शुरुआत में म्यूजिक वीडियोज से लेकर सीरियल्स तक में हाथ आजमाए, लेकिन बबीता जी बनने के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी पहली कमाई का खुलासा किया।
क्या थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई?
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में अपनी पहली कमाई को याद किया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं केवल सात साल की थी, जब मुझे 'ऑल इंडिया रेडियो' पर गाना गाने के लिए 125 रुपये मिले थे। मैंने वो पैसे अपनी मां को दे दिये और उन्होंने पैसे बहुत संभालकर रखे। वो लम्हा आज भी मेरे लिए बहुत खास है।"
इतने करोड़ की मालकीन हैं मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रहकर फेम तो हासिल किया ही। साथ ही वह यू-ट्यूब चैनल, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता करोड़ों रुपये की मालकीन हैं। उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है।
मुंबई में है करोड़ों का घर
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनका एक सपना मुंबई में अपना घर लेना था, जो कि पूरा भी हो चुका है। मुनमुन दत्ता मुंबई में एक अपार्टमेंट की मालकीन हैं, जिसकी कीमत 1.80 करोड़ रुपये है। इस अपार्टमेंट को मुनमुन दत्ता ने खुद डिजाइन किया है।
