टीवी मसाला

TMKOC: जब जेठालाल ने बबीता जी संग बॉन्डिंग को लेकर तोड़ी थी चुप्पी, कहा था-"इसमें कोई अश्लीलता शामिल नहीं है..."

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पीछले 17 सालों से टीवी जगत में राज कर रहा है। लोग इस शो को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर जेठलाल उर्फ दिलीप जोशी का एक इंटरव्यू हो रहा है, जिसमें वो अपने और बबीता जी के बॉन्डिंग को लेकर चुप्पी तोड़ रहे हैं।

Image

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah,

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी शो का सबसे फेमस शो में से एक है। ये सीरियल पिछले 17 सालों से सिनेमा जगत पर राज कर रहा है। फैंस इस शो को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस शो में कुछ ऐसे सितारे हैं जो शुरू से इस शो में बने हुए हैं, तो वही कुछ सितारे किसी कारणों के चक्कर में बीच में ही शो से अलविदा बोल गए। अब एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें जेठालाल बबीता जी संग अपने रिश्ते को लेकर बातें कह रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने खास कंटेंट के साथ-साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में बना हुआ रहता है। इस शो में एक ऐसी चीज भी शामिल है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है, उसमें जेठालाल और बबीता जी का किरदार शामिल है। इस खास बॉन्डिंग को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों के ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर कुछ टाइम इन सितारों को ऑफ-स्क्रीन भी चिढ़ाया जाता है। जिसपर दिलीप जोशी ने कुछ बाते बोली है।

कोई अश्लीलता शामिल नहीं है

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने अपने ऑन-स्क्रीन किरदार के बबीता के साथ बॉन्डिंग के बारे में चुप्पी तोड़ी थी। एक्टर ने कहा था- "सबसे पहले, मेरे जीवन में कोई बबीता नहीं है। मैंने पहले दिन से ही यह कहा है कि बबीता-जेठालाल के रिश्ते में कोई अश्लीलता शामिल नहीं है। इसमें मासूमियत है। मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई सीमा पार की है।"

दयाबेन के शो में शामिल होने का इंतजार

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता शुरू से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा रहे हैं। शो में दिलीप के किरदार जेठालाल चंपकलाल गड़ा को दर्शकों खूब पसंद करतो हैं। वही जेठालाल की पत्नी का रोल दिशा वकानी करती थी, लेकिन एक्ट्रेस को बीच में ही शो में अलविदा लेने पड़ा और वो दोबारा इस शो में शामिल नहीं हुई, लेकिन फैंस एक्ट्रेस के शो में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article