टीवी मसाला

Himanshi Khurana संग Asim Riaz ने की थी मारपीट? लेटेस्ट पोस्ट में खोली पोल, बोलीं- सबूत की बात है तो...

Himanshi Khurana Backfire At Asim Riaz: आसिम रियाज ने पोस्ट में बताया था कि हिमांशी खुराना उनके साथ रिलेशनशिप में वापस आना चाहती थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है।

Image

Himanshi Khurana ने आसिम रियाज पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Himanshi Khurana Backfire At Asim Riaz: 'बिग बॉस 13' के मशहूर कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। आसिम रियाज ने बीती रात शेयर की गई पोस्ट में कहा था कि उन्होंने किसी का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की थी। आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना पर तो तंज कसा ही, साथ ही पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को लेकर कहा कि वह उनके साथ ब्रेकअप के तीन महीने बाद दोबारा रिश्ते में आना चाहती थीं। एक्टर का दावा है कि उनके पास चैट और मैसेज अभी भी हैं। लेकिन अब आसिम रियाज की इस बात पर हिमांशी खुराना ने पलटवार किया है। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर आसिम रियाज को आड़े हाथों लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'फेम डिगर कभी आपको प्यार नहीं करते...'- हिमांशी खुराना पर फिर बरसे Asim Riaz, धड़ल्ले से वायरल हुई पोस्ट

    हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी के सफर को सार्वजनिक रूप से साझा करते समय सम्मान और सावधानी बरती है। चाहे वह मेरा 'बिग बॉस' का अनुभव हो, आध्यात्मिक सफर हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें, मैंने इन सभी पहलुओं को पूरी ईमानदारी के साथ साझा किया है। मैंने कभी भी इन चीजों को किसी का अपमान करने या उसे निशाना बनाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया। मैंने कभी यह नहीं कहा कि 'जबरन धर्म परिवर्तन' हुआ था। यह कहानी लोगों और मीडिया ने बनाई। लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे पास मैसेज-स्क्रीनशॉट', Asim Raiz ने आरोपों पर जवाब देने के बाद Himanshi Khurana की खोली पोल, दी धमकी

      हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने आसिम रियाज (Asim Riaz) के सबूतों वाली बात पर कहा, "अगर बात सबूतों की हो रही है, तो फिर हर चीज की बात करते हैं। मैं CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत सामने रखने के लिए तैयार हूं। मुझे उम्मीद है कि आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह याद होगी। यह सब धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और मेरे साथ हुई हिंसा से जुड़ा है। अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं तो अब मैं चुप नहीं रहूंगी। मैं आपकी तथाकथित इमेज बचाने के लिए लगातार चीजों को छिपाती नहीं रहूंगी और न ही बार-बार अपमान और बेइज्जती सहकर चुप बैठूंगी। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब मैं उनकी तरह नहीं हूं।"

      Himanshi Khurana ने किया आसिम रियाज पर पलटवार

      Himanshi Khurana ने किया आसिम रियाज पर पलटवार

      हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी और आपको सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही उम्मीद करती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं दिया जाएगा, तो अब मेरे पास चुप रहने की कोई वजह नहीं है। अगर आप 'सबूत' का खेल खेलना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से खेलते हैं, तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ।" हिमांशी खुराना ने अपनी बात को खत्म करते हुए आगे लिखा, "मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं अपने अनुभव और अपनी सीख लोगों के साथ साझा करती हूं, तो लोगों को इससे परेशानी क्यों होती है। बाकी सभी लोग खुले तौर पर अपने अनुभवों के बारे में बात करते हैं। फिर जब मैं अपनी कहानी साझा करती हूं तो यह अलग क्यों हो जाता है?"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article