Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Fame Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन को दर्शक काफी मिस कर रहे हैं। जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी शो की जान कहलाती थी। दयाबेन के शो छोड़ने के बाद से ही दर्शक उन्हें काफी याद करते हैं और शो में उनकी वापसी की मांग भी बीते काफी समय से हो रही है। इस बीच दिशा काफी समय से कहीं नजर नहीं आई हैं। उन्होंने खुद को पब्लिक लाइफ से भी दूर रखा हुआ था। हालांकि अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जहां वह अपने बेटे और पति के साथ दिखी हैं।
इस वीडियो में दिशा वकानी बिल्कुल दयाबेन जैसी साड़ी पहनकर अपने बेटे को गोद लिए नजर आई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बार फिर उनसे शो में वापसी की मांग करने लगे हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
फैंस ने की दयाबेन की वापसी की मांग
दिशा वकानी के इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस जल्द से जल्द शो में उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दयाबेन को अचानक देख अपना बचपन याद आ गया, प्लीज जल्द से जल्द शो में वापस लौट आओ आप।' बता दें कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि दयाबेन जल्द ही शो में वापसी करने वाली हैं।
