Bigg Boss 17 : बिग बॉस के धमाकेदार सीजन 17 की शुरुआत हो चुकी है। एक से बढ़कर एक सदस्य ने बिग बॉस के घर में कल एंट्री मारी और सभी फैंस का दिल जीत लिया। सलमान खान( Salman Khan) के इस शो को लेकर जितनी कॉन्ट्रोवर्सी होती उतना ही ये शो दिलचस्प भी होता है। शो को लेकर रोजाना कोई न कोई जानकारी निकल ही आती हैं। अब की लेटेस्ट खबरों की बात करें तो यह जानकारी तेज है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता रहे एल्विश यादव( Elvish Yadav) इस बार बिग बॉस के किसी सदस्य को सपोर्ट कर रहे हैं। आइए असलियत का पता लगाते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता रहे एल्विश यादवकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके शो जीतने का यही सबसे बड़ा कारण था। अब माना जा रहा है कि एल्विश बिग बॉस 17 के घर में अपने फेवरेट सदस्य अनुराग डोभाल को सपोर्ट कर रहे हैं। आज पूरे दिन से ही ट्विटर पर एल्विश यादव का #Anuragls The Boss trend कर रहा है। बता दें कि उत्तराखंड के बाइक राइडर अनुराग और एल्विश यादवअच्छे दोस्त हैं। अनुराग ने पिछली बार एल्विश यादव को सपोर्ट किया था और अब खुद एल्विश यादवउन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
