टीवी मसाला

Rakshabandhan पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भर आया बहन का दिल, बोलीं- क्या मैं तुम्हें फिर कभी नहीं देख पाऊंगी

Shweta Singh Kirti Remember Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भी अपने फैंस और परिवार की यादों में हैं। वहीं हाल ही में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया है। रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत से जुड़ी उनकी पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत इंस्टाग्राम

Shweta Singh Kirti Remember Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन आज भी फैंस और परिवार उन्हें याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। सुशांत सिंह राजपूत को हाल ही में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी याद किया। उन्होंने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने भाई को याद करते हुए पोस्ट शेयर की, जिसमें श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने दिल का गुबार निकाल दिया। श्वेता सिंह कीर्ति की पोस्ट देख फैंस भी भावुक हो गए। उन्होंने अपने भाई की याद में लिखा कि क्या मैं कभी दोबारा तुम्हें देख भी पाऊंगी?

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। वीडियो में श्वेता सिंह कीर्ति, रणवीर अल्लाहबादिया से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह और सुशांत हमेशा साथ रहते थे, साथ पढ़ना, साथ खेलना। श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के साथ अनमोल पलों को वीडियो में भी साझा किया। श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, "कई बार लगता है कि तुम गए ही नहीं। तुम यहीं हो, पर्दे के पीछे, हमें देख रहे हो चुपचाप। लेकिन तभी, अगली ही सांस में, दर्द होता है। क्या मैं कभी तुम्हें दोबारा देख पाऊंगी? क्या तुम्हारी हंसी एक गूंज बनकर ही रह जाएगी? तुम्हारी आवाज, धुंधलाती हुई याद जो मैं नहीं पकड़ सकती?"

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "तुम्हें खोने का दर्द बहुत करीबी है, बहुत कच्चा है, जिसे बयां करने में शब्द कम पड़ जाते हैं। ये चुपचाप मेरे अंदर रहता है, बहुत ज्यादा पवित्र और संजोने के लिए बहुत ज्यादा। और हर गुजरते हुए दिन ये और गहरा हो रहा है, कड़वाहट से नहीं बल्कि सच्चाई से। खुलासा कर रहा है कि ये दुनिया कितनी अस्थिर है।" मुझे मालूम है कि हम फिर मिलेंगे भाई। दूसरी ओर, कहानियों से परे, समय से परे, जहां आत्माएं एक-दूजे को नाम से नहीं, प्यार की भाषा से पहचानेंगी। तब तक मैं यहां रहती हूं, अपने दिल में तुम्हारी कलाई पर राखी बांध रही हूं, प्रार्थना कर रही हूं कि तुम जहां कहीं भी हो, खुश हो, शांति में हो। मेरे ढेर सारे प्यार के साथ, गुड़िया दी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article