Maths Quiz Question With Answers: आपके भी वाट्सऐप या फेसबुक मैसेज पर अक्सर लोग मैथ्स की एक पजल वाली पिक्चर भेज कर टेस्ट लेते होंगे कि आपको कितनी (Maths Puzzles) नॉलेज है। वहीं कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में मैथ्स पजल वाले सवाल पूछ लिए जाते हैं और छात्र कंफ्यूज होकर या फिर जल्दबाजी में गलत उत्तर लिख देते हैं। यहां हम आपके लिए एक ऐसा ही सवाल लेकर आए हैं। पहली नजर में यह पहेली आपको काफी आसान लग सकती है, लेकिन इसका आखिरी सवाल हल करने में अच्छे-अच्छे लोग उलझ सकते हैं। गणित का यह छोटा सा सवाल आपका भी दिमाग घुमा देगा। यदि आप भी खुद को गणित का धुरंधर मानते हैं तो बिना नीचे दिए गए जवाब को देखे इसे सॉल्व करके देखें।
यहां समझें फूलों की वैल्यू
इस पजल में सबसे पहली पंक्ति में दो लाल गुलाबों को जोड़ने पर 10 का जवाब दिया गया है। इसका मतलब है कि पहले गुलाब की वैल्यु या कीमत 5 है। वहीं दूसरी पंक्ति में एक गुलाब को गुलाबी ट्यूलिप के साथ गुणा करने पर 30 मिलता है। यहां गुलाब की वैल्यु 5 है इसलिए ट्यूलिप की वैल्यु 6 निकलती है।

Maths Puzzles: तीनों फूल का योग कितना होगा
क्या है सवाल का जवाब
अब तीसरी पंक्ति पर गौर करें। यहां सूरजमुखी यानी सन फ्लावर और गुलाब को जोड़कर ट्यूलिप से गुणा करने पर कुल कितना होगा। आप भी इस पहेली में उलझ गए होंगे। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आप इसका जवाब जान सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या आज 16 नवंबर को छठ पूजा पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं
तीनों फूलों का योग कितना होगा
सबसे पहले आप इसे हल करने के लिए BODMAS नियम को याद कर लें। इस नियम के अनुसार जोड़ से पहले गुणा किया जाता है। इसलिए पहले गुलाब और ट्यूलिप का गुणा करेंगे। यहां गुलाब का योग 5 और ट्यूलिप का योग 6 है। ऐसे में 5 × 6 = 30 होगा। इसके बाद सूरजमुखी की वैल्यु 12 को जोड़ेंगे 12+30 तो उत्तर 42 आएगा यानी इन तीनों फूलों का कुल योग 42 होगा।
