पंजाबी

Diljit Dosanjh ने धमकियों और पाबंदियों के बीच इंदौर में मचाया धमाल, बोले 'किसी के बाप का हिंदुस्तान...'

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में परफॉर्म करते हुए दर्शकों का अभिवादन 'जय श्री महाकाल' कहकर किया। इस दौरान उन्होंने एक शायरी भी पेश की।

Image

दिलजीत दोसांझ (Pic Credit: Instagram)

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने तमाम धमकियों और सुरक्षा प्रतिबंधों के बावजूद इंदौर में अपने औरा टूर के दौरान शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी। बीते रविवार यानी 15 नवंबर को इस कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचे। दिलजीत के गानों पर फैन्स को झूमते और एन्जॉय करते हुए देखा गया। खास बात यह रही कि कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने उन पाबंदियों पर भी खुलकर अपनी बात रखी, जिनके चलते उन्हें कुछ लोकप्रिय गाने को गाने की अनुमति नहीं मिली थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है रणबीर-यश की फिल्म, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़)

'यह महाकाल की धरती है, यहां आने से हमें कोई नहीं रोक सकता...'

इंदौर में परफॉर्म करते हुए दिलजीत दोसांझ ने दर्शकों का अभिवादन 'जय श्री महाकाल' कहकर किया। उनके इस अंदाज पर पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत ने कहा कि यह महाकाल की धरती है और यहां आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वो कभी डरे नहीं हैं और ना डरते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी ताकत उनके फैंस का प्यार है, जिसकी वजह से वह तमाम मुश्किलों के बावजूद इंदौर पहुंचे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने यह भी बताया कि उन्हें रोकने की कई कोशिशें की गईं लेकिन जब वह किसी से आने का वादा कर लेते हैं तो पीछे नहीं हटते। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद उनका इंदौर पहुंचना इसी बात का सबूत है। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपनी बात को शायरी के अंदाज में भी पेश किया। उन्होंने कहा, 'अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है... सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।' दिलजीत के फैन्स का उनका खूब समर्थन किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने Kaashvi के लिए ये क्या बोल गए ScoutOP? जानिए पूरा मामला)

इंदौर कॉन्सर्ट के लिए किए गए थे कड़े सुरक्षा इंतजाम

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट इंदौर के C21 Estate Ground में होस्ट किया गया। कार्यक्रम से पहले स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की थीं। कार्यक्रम स्थल की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमें तैनात की गई थीं। इन टीमों ने कॉन्सर्ट से तीन से चार दिन पहले ही आयोजन स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article