Sushant singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Post On His Birth Anniversary: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गुजरे हुए 5 साल होने वाले हैं, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों-दिमाग में बसे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है, ऐसे में फैंस उन्हें खूब याद कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर एक्टर को 'लेजेंड' बताया। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर श्वेता सिंह कीर्ति की पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बर्थ एनिवर्सरी पर श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने भाई का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "द स्टार, द ड्रीमर और द लेजेंड। भाई तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। तुम्हारी रोशनी लाखों दिलों में चमक रही है। तुम केवल एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक विचारक और एक ऐसी सोल थे जो उत्साह और प्यार से भरी हुई थी। तुमने कई सपने देखे, जिसे पूरे करने की तुमने कोशिश भी की। तुमने हम सबको हदें पार करना सिखाया, सवाल करना और प्यार करना सिखाया।"
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का प्यार यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने आगे लिखा, "हर मुस्कान जो तुमने शेयर की, हर सपना जो तुमने बयां किया और हर वो चीज जो तुम पीछे छोड़ गए, हमें तुम्हारे अनंत होने की याद दिलाता है। तुम केवल एक याद नहीं बल्कि एक ऊर्जा और एक बल हो जो लोगों को प्रेरित करता है। तुम्हें हद से ज्यादा प्यार किया जा रहा है और इतना याद किया जाता है, जिसका अंदाजा नहीं लगा सकते। तो चलिए बड़े सपने देखकर, खुलकर जीकर और प्यार फैलाकर सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान देते हैं।"
