टीवी मसाला

Dr. Aarambhi से बगैर नोटिस दिये निकाली गईं Sumit Singh, मेकर्स की पोल खोलते हुए बोलीं- मैंने शो नहीं छोड़ा...

Sumit Singh Got Replaced From Dr. Aarambhi Without Any Notice: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमित सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 'डॉक्टर आरंभी' को नहीं छोड़ा है। बल्कि बगैर नोटिस उन्हें रिप्लेस किया गया है।

Image

'डॉक्टर आरंभी' से बगैर नोटिस निकाली गईं सुमित सिंह, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Sumit Singh Got Replaced From Dr Aarambhi Without Any Notice: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमित सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुमित सिंह इन दिनों कलर्स के पॉपुलर शो 'डॉक्टर आरंभी' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने डॉक्टर मनमीत का किरदार अदा किया। लेकिन बीते दिन खबर आई ही सुमित सिंह ने अचानक ही 'डॉक्टर आरंभी' को अलविदा कह दिया। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने इन चीजों पर चुप्पी तोड़ी है। सुमित सिंह ने बताया कि उन्होंने 'डॉक्टर आरंभी' को नहीं छोड़ा है, बल्कि बगैर नोटिस दिये उन्हें इस सीरियल से रिप्लेस किया गया है। सुमित सिंह (Sumit Singh) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके आखिरी दिन पर ऐश्वर्या खरे तक भावुक हो गई थीं। यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: असल में शादीशुदा हैं सुमित सिंह! 2018 में इस डायरेक्टर संग लिये थे 7 फेरे

    सुमित सिंह (Sumit Singh) ने टेली चक्कर संग बातचीत में 'डॉक्टर आरंभी' सीरियल से रिप्लेस होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने शो नहीं छोड़ा है। बल्कि मैं तो अपने किरदार डॉक्टर मनमीत के साथ खुश थी, जिस तरह से वो आगे बढ़ रहा था। लेकिन मुझे रिप्लेस करने का फैसला मेकर्स का है। जहां तक मुझे पता है ये क्रिएटिव कॉल है। अभी तक, मनमीत ने एक मजबूत किरदार अदा किया है। लेकिन आने वाले ट्रैक में वो थोड़ा कमजोर पड़ेगी। मुझसे कहा गया कि लोग मेरे किरदार से इसलिए जुड़ रहे हैं, क्योंकि उसमें मैं मजबूत और स्वतंत्र डॉक्टर के तौर पर नजर आ रही हूं। ऐसे में मेकर्स को लगा कि मुझे रिप्लेस करना ही सही रहेगा।" यह भी पढ़ें: Reem Shaikh ने खाई कभी 'बिग बॉस' न करने की कसम, सलमान खान के शो के लिए बोलीं- मैं लगातार न कह रही हूं क्योंकि...

    sumit singh in dr aarambhi

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      आखिरी दिन सुमित सिंह को चला पता

      सुमित सिंह (Sumit Singh) ने बताया कि उन्हें मेकर्स ने पहले 'डॉक्टर आरंभी' से रिप्लेस करने के बारे में बताया तक नहीं था। सुमित सिंह ने कहा, "मुझे इस बारे में पहले सूचित नहीं किया गया। यहां तक कि ये मेरे आखिरी दिन पर मुझे इस बारे में पता चला। मुझे बहुत मैसेज आ रहे हैं कि मैंने शो क्यों छोड़ दिया। हालांकि मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैंने 'डॉक्टर आरंभी' सीरियल नहीं छोड़ा है। ये मेकर्स का क्रिएटिव कॉल है।"

      सुमित सिंह के जाने से भावुक हुए 'डॉक्टर आरंभी' के सितारे

      सुमित सिंह (Sumit Singh) ने बताया कि उनके जाने से कई सितारे मायूस नजर आए। एक्ट्रेस ने कहा, "बहुत से लोग निराश थे इससे। यहां तक कि ऐश्वर्या भी रो रही थीं और भावुक थीं जब उन्हें मेरे रिप्लेसमेंट के बारे में पता चला। हम दोनों का बॉन्ड असल में भी आरंभी-मनमीत जैसा बन गया था।" बता दें कि सुमित सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शोज भी किये हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article