टीवी मसाला

Reem Shaikh ने खाई कभी 'बिग बॉस' न करने की कसम, सलमान खान के शो के लिए बोलीं- मैं लगातार न कह रही हूं क्योंकि...

Reem Shaikh Will Never Do Bigg Boss Due To This Reason: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में शार्दुल पंडित संग पॉडकास्ट में बताया कि वह कभी भी 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बनेंगी।

Image

रीम शेख ने खाई बिग बॉस में कदम न रखने की कसम, फोटो क्रेडिट- रीम शेख इंस्टाग्राम

Reem Shaikh Will Never Do Bigg Boss Due To This Reason: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रीम शेख को उनके फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक्स के लिए खूब जाना जाता है। आखिरी बार उन्हें "लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया था, जहां उन्होंने बेशक से एक एपिसोड के लिए ही एंट्री की थी। रीम शेख एक्टर शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जिसमें उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने रखीं। रीम शेख (Reem Shaikh) ने पॉडकास्ट में ही बताया कि वह कभी भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। रीम शेख ने ऐसा करने की कई बड़ी वजह भी जाहिर की। यह भी पढ़ें: मां-बाप के तलाक से डरीं Reem Shaikh? दूसरे धर्म के लड़के से प्यार-शादी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'गालियां पड़ेगी'

    रीम शेख (Reem Shaikh) ने 'बिग बॉस' (Bigg Boss) न करने की वजह जाहिर करते हुए कहा, "मैंने 'फना' किया, 'तेरे इश्क में घायल' और फिर 'लाफ्टर शेफ्स' किया। मैं एक ही चैनल पर सालों से काम कर रही हूं। लेकिन बिग बॉस, मुझे नहीं लगता कि मैं ये शो कर भी पाऊंगी। क्योंकि मैं ऐसी हूं जो अपनी मां से बातें किये बिना या उनके आस-पास रहे बिना नहीं रह सकती। मैं उनके बहुत नजदीक हूं।" रीम शेख ने बताया कि अगर वह छुट्टियों पर भी जाती हैं तो उन्हें अपनी मां को अकेला छोड़ने का दुख होता है। एक्ट्रेस ने कहा, "2-3 दिनों में तो ठीक, लेकिन चौथे दिन मुझे परेशान करने लगती हैं चीजें और मेरा मन उनके पास वापस जाने का करता है। तो मैं अपनी मां के बिना नहीं रह सकती। ये मेरा बिग बॉस को न कहने का सबसे बड़ा कारण है।" यह भी पढ़ें: Tere Ishq Mein Ghayal एक्ट्रेस रीम शेख को मिला प्यार, इस TV एक्टर को कर रहीं डेट?
    reem shaikh

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      रीम शेख (Reem Shaikh) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बिग बॉस को 'न' कहने की आगे भी वजह जाहिर कीं और कहा, "मुझे लगता है कि ये आपके भीतर की सबसे बुरी चीज को बाहर लाता है। ऐसे की लोग हैं जिन्होंने अपनी पर्सनालिटी शो पर बनाए रखी और फिर वापस आए। लेकिन 90 प्रतिशत लोग इसे खो देते हैं। वो टीवी पर अपनी ऐसी साइड दिखा देते हैं जिसे शायद उन्हें न दिखाना चाहिए। मेरे मुताबिक, और इस आम जिंदगी में भी शायद वो चीज मैं न दिखाना चाहूं। ये मेरी जिंदगी है और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं। मैं वो इंसान नहीं हूं जो अनफिल्टर्ड सबकुछ दिखा दे।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article