टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: असल में शादीशुदा हैं सुमित सिंह! 2018 में इस डायरेक्टर संग लिये थे 7 फेरे

GHKKPM fame Sumit Singh is Married: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में रीवा का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सुमित सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। असल में उनकी जिंदगी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार वो पहले से ही शादीशुदा हैं।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' की सुमित सिंह पहले से हैं शादीशुदा

GHKKPM fame Sumit Singh is Married: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में रीवा का रोल अदा कर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सुमित सिंह (Sumit Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सुमित सिंह को लेकर खबर थी कि वह 'मीत' एक्टर शगुन पांडे को डेट कर रही हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इन बातों को पूरी तरह से झूठा बताया और कहा कि शगुन पांडे केवल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट पर उनसे मिलने आए थे, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि इस सबसे इतर अब ये भी बात सामने आ रही है कि एक्ट्रेस सुमित सिंह पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।

सुमित सिंह (Sumit Singh) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह के साथ नजर आईं। फोटोज में सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने 'अजमेर 92' में पुष्पेंद्र सिंह के साथ काम भी किया था। एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह का एक बेटा भी है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पति या बेटे के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं। सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह अभी भी साथ हैं या अलग हो गए हैं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

बता दें कि सुमित सिंह (Sumit Singh) ने भी कभी लोगों को ये जाहिर नहीं होने दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। वहीं शगुन पांडे को एक्ट्रेस ने अच्छा दोस्त बताया था। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके बारे में झूठी कहानियां बनाई जा रही हैं। उनके और शगुन के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article