टीवी मसाला

'भाग्यलक्ष्मी' फेम Maera Mishra ने दिया बेटी को जन्म, धनतेरस पर 'लक्ष्मी' को लेकर पहुंचीं घर

Bhagyalakshmi Fame Maera Mishra Welcomes Baby Girl: टीवी के पॉपुलर शो 'भाग्यलक्ष्मी' से जबरदस्त पहचान बनाने वाली मायरा मिश्रा ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं धनतेरस पर वह बेटी को लेकर घर पहुंचीं हैं।

Image

Maera Mishra बनीं मां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bhagya Lakshmi Fame Maera Mishra Welcomes Baby Girl: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मायरा मिश्रा इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बने रहती हैं। मायरा मिश्रा हाल ही में मम्मी बनी हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की खुशखबरी मायरा मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। वहीं अब मायरा मिश्रा अपनी नन्ही परी को लेकर घर पहुंचीं, जहां उनका धूमधड़ाके से स्वागत हुआ। मायरा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका और बेटी का स्वागत धूमधाम से आरती उतारकर किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Elvish Yadav का डेटिंग रूमर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हर किसी के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करो

मायरा मिश्रा अपने पति राजुल सिंह यादव के साथ बेटी को लेकर घर पहुंचीं। वहां सबसे पहले तीनों की आरती उतारी गई। वीडियो में आगे नजर आया कि मायरा मिश्रा ने पति के साथ केक भी कट किया। एक्ट्रेस की खुशी तो देखने लायक रही ही, वहीं परिवार में भी हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखाई दी। मायरा मिश्रा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, "इस धनतेरस, लक्ष्मी जी केवल हमारे घर पर पधारी ही नहीं, बल्कि इसे उन्होंने अपना घर बना लिया है। हमारी खुशियों, प्यार और समृद्धि की नन्ही सी सौगात।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेकर्स चाहते हैं जोड़ियां बनें'- Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने खोली पोल, लव-स्काउट पर भी उठाए सवाल (Exc)

    बता दें कि मायरा मिश्रा ने 2025 में 21 फरवरी को दिल्ली आधारित डर्मैटोलॉजिस्ट डॉक्टर राजुल यादव संग शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात 2022 में एक शादी के दौरान हुई थी। मायरा मिश्रा की शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद मायरा मिश्रा और डॉक्टर राजुल यादव एक बेटी के मम्मी पापा बने।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article