टीवी मसाला

Exclusive: 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' का हिस्सा बनना चाहता है ये अनुपमा एक्टर, कहा 'इसने कई सितारों को जन्म...'

Sudhanshu Pandey on KSBKBT 2: टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने खुलासा किया कि वो शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का हिस्सा बनने की इच्छा रखते हैं। सिर्फ यही नहीं टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में सुधांशु ने एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की एक्टिंग को खूब सराहा।

Image

Image Source: Sudhanshu Pandey/ Star Plus Instagram

Sudhanshu Pandey on KSBKBT 2: एकता कपूर अपने आइकोनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' लेकर हाजिर होने जा रही हैं। 29 जुलाई रात 10:30 बजे आपको एक बार फिर 25 सालों बाद विरानी परिवार देखने को मिलेगा। इसी शो से स्मृति फिर एक बार टीवी दुनिया पर लौट रही हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' की चर्चा हर जगह हो रही है। फैंस सीरियल के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी के साथ हाल ही में सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्टर ने इस शो से जुडने की इच्छा जताई। यहाँ पढ़िए टेली टॉक इस इस एक्सक्लूसिव खबर को।

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने खुलासा किया कि वो शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का हिस्सा बनना जरूर चाहेंगे। एक्टर कहते हैं 'ये एक आइकोनिक शो है, जिसने कई टीवी सितारों को जन्म दिया। मैं खुश हो जाऊंगा अगर मैं इस शो का हिस्सा बनता हूं तो।' इसी के साथ सुधांशु ने स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को अपना पसंदीदा एक्टर बताते हुए कहा 'शी बताऊँ तो मैं शो नहीं देखा। जितना टुकड़ों टुकड़ों में देखआ है इस हिसाब से स्मृति काफी अच्छी हैं। स्मृति कुछ भी बोलती है तो उनके अंदर एक बदलाव है जो बखूबी नजर आता है।'

सुधांशु के इस इंटरव्यू के बाद क्या एकता कपूर एक्टर को 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में जगह देंगी या नहीं देखना दिलचस्प है। बता दें 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में स्मृति के साथ साथ अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, केतकी दवे और अन्य कई कलाकारों की वापसी हुई। 25 बाद हुए इस रीयूनियन की झलक मेकर्स समय समय पर फैंस संग शेयर कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article