टीवी मसाला

Shubhangi Atre के एक्स-पति पियूष पूरे को थी शराब की बुरी लत, मौत के बाद एक्ट्रेस ने बताई तलाक की वजह

Shubhangi Atre Revealed Divorce Reason With Piyush Poore: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स पति पीयूष पूरे का निधन हुआ था। अब कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने जमाने के आगे अपने और पीयूष के तलाक की वजह क्या थी इस बात से पर्दा उठाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़े पूरी खबर।

Image

Shubhangi Atre Revealed Divorce Reason With Piyush Poore

Shubhangi Atre Revealed Divorce Reason With Piyush Poore: टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हर जगह सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही शुभांगी के एक्स पति पीयूष पूरे का निधन हो गया था। एक्ट्रेस के एक्स पति लीवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी साल के शुरुआती महीनों यानी फरवरी में कपल का तलाक हो गया था। अब एक्स पति की मौत के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने बताया कि आखिरकार क्यूँ उनका और पीयूष का तलाक हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत में जानिए दोनों के तलाक का कारण।

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने खुलासा किया की उनके एक्स पति पीयूष पूरे (Piyush Poore) को शराब की लत थी। एक्ट्रेस ने कहा 'मैं सब कुछ किया अपनी शादी को बचाने के लिए लेकिन चीजें मेरे कंट्रोल में नहीं रह पाई। पीयूष को रिहैब तक भेजा गया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। सिर्फ इतना ही नहीं मेरे और उनके परिवार ने पीयूष की शराब की लत छुड़वाने के लिए कई मुमकिन कोशिशें की थी। मेरे लिए बेटी आशी परवरिश पहले थी इसलिए हमने अलग होने का फैसला लिया। पीयूष और मेरे बीच चीजें तो साल 2018 और 2019 में ही खराब हो गई थीं।'

'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि 'तलाक के बाद भी मैं पीयूष के टच में थी। उनके परिवार संग मेरा बहुत ही अच्छा रिश्ता है। मैंने पीयूष की मदद भी करनी चाही। मुझे लगता है कि मेरे से ज्यादा मेरी बेटी आशी ने सबकुछ भुगता है।' बता दें 19 साल की उम्र में ही शुभांगी ने पीयूष संग शादी की। दोनों की लव स्टोरी स्कूल से शुरू हुई थी। साल 2000 में दोनों ने धूम धाम से शादी की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article