टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim की मम्मी को अचानक अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक्टर के साथ-साथ फैंस भी हुए परेशान

Shoaib Ibrahim Mother Hospitalise Due To Minor Surgery: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम की मम्मी को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी छोटी सी सर्जरी होनी है। हालांकि अपनी मम्मी की सेहत के लिए शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ परेशान नजर आए।

Image

शोएब इब्राहिम की मम्मी अस्पताल में हुईं भर्ती

Shoaib Ibrahim Mother Hospitalise Due To Minor Surgery: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम फिल्हाल भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह लगातार व्लॉग शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) व्लॉग के जरिए परिवार से जुड़ी सारी जानकारियां अपने फैंस को देते हैं। व्लॉग में ही शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि उनकी मम्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उनकी एक सर्जरी होने वाली है। शोएब ने बताया कि उनकी मम्मी का ये छोटा सा ही ऑपरेशन है, जो कि फीमेल हार्मोनल इशु से जुड़ा है।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि उनकी मम्मी के ऑपरेशन से जुड़ी बाकी जानकारियां वह बाद में अपने व्लॉग में साझा करेंगे। एक्टर का कहना है कि ये भले ही छोटी सी सर्जरी ही है, लेकिन वह अपनी मम्मी की सेहत के लिए परेशान हैं। शोएब इब्राहिम ने इस सिलसिले में आगे कहा, "मैंने कभी अपनी मम्मी को अस्पताल में नहीं देखा। ये बहुत छोटी सी प्रक्रिया है, लेकिन एनेस्थिसिया और उसी हालत में 12 से 13 घंटे तक रहना किसी को भी परेशान कर देगा।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने भी अपनी सासू मां के स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ये एक मेडिकल प्रक्रिया है और मेरी सासू मां किसी भी मेडिकल चेकअप से पहले परेशान हो जाती हैं। दीपिका कक्कड़ ने इस सिलसिले में आगे कहा, "जब भी परिवार में से कोई अस्पताल में भर्ती होता है तो सब परेशान हो जाते हैं। अम्मी भी रो रही थीं, उम्मीद करती हूं कि वह डरे नहीं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article