टीवी मसाला

Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim फिर कर रहे हैं बेबी प्लानिंग? लेटेस्ट व्लॉग में की दूसरे बच्चे से जुड़ी बात

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Talks About Second Child In Vlog: टीवी के चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों छोटे पर्दे के चहेते कपल में से एक हैं। हाल ही के अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दूसरे बच्चे के बारे में बात करते दिखे।

Image

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फिर कर रहे हैं बेबी प्लानिंग?

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Talks About Second Child In Vlog: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे के चहीते कपल में से एक हैं। दीपिका कक्कड़ इन दिनों भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। दोनों बीते साल जून में मम्मी-पापा बने थे। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने रुहान रखा। वहीं अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम दूसरे बच्चे के सिलसिले में बातें करते नजर आए।

बता दें कि साल की शुरुआत में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को लेकर खबर आई थी कि वह फिर से मम्मी बनने वाली हैं। हालांकि कपल ने इस बात को सिरे से खारिज किया था। लेकिन अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका और शोएब दूसरे बच्चे के सिलसिले में बात करते दिखाई दिये, जिससे लोगों ने अपना दिमाग दौड़ाना फिर से शुरू कर दिया। हालांकि कपल ने ये नहीं जाहिर किया कि वे फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं। व्लॉग में कपल ने रुहान की तबीयत के बारे में बात करते हुए कहा, "डॉक्टर्स ने हमें समझाया है कि छोटे बच्चों के साथ कुछ दिक्कतें जुड़ी होती हैं जो समय के साथ-साथ ठीक होती हैं। डॉक्टर ने ये भी कहा है कि जब दूसरा बच्चा होगा तो उन्हें बच्चों से जुड़ी समस्याओं के बारे में पहले से ही पता होगा।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की ये बात सुनने के बाद लोगों ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वे फिर से फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि कपल ने ऐसा कुछ भी अभी तक जाहिर नहीं किया है। इससे इतर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article