टीवी मसाला

Shivangi Joshi ने 'खैरात में बनी फाइनलिस्ट' पर तोड़ी चुप्पी, हर्षद चोपड़ा के लिए बोलीं- गेम में उन्होंने...

Shivangi Joshi Open Up On Khairaat Tag: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'खैरात में बनी फाइनलिस्ट' टैग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हर्षद चोपड़ा के लिए भी बात कही।

Image

Shivangi Joshi ने हर्षद चोपड़ा को लेकर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shivangi Joshi Open Up On Khairaat Tag: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शिवांगी जोशी ने डेली सोप के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी बखूबी धाक जमाई है। शिवांगी जोशी को आखिरी बार 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी गेम के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन शिवांगी जोशी को टैग मिला कि वह 'खैरात में फाइनलिस्ट' बनीं। दरअसल, हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बनाकर खुद को एविक्ट कर लिया था। इसके बाद एक्ट्रेस निशाने पर आ गई थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने 'खैरात' टैग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा के बारे में भी बातें कही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्टेज पर पहली बार देखा', Lock Upp 2 में 'बायस्ड होस्ट' के आरोप पर भड़कीं फराह खान, Shreya Kalra के घर पहुंचीं

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में हर्षद चोपड़ा की जगह फाइनलिस्ट बनने के लिए शिवांगी जोशी को लोगों ने खूब ट्रोल किया था। उन्हें 'खैराती फाइनलिस्ट' का भी टैग दिया गया। लेकिन अब ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा, "खैरात में तो किसी को कुछ भी नहीं मिला है। लेकिन इतना आगे जाने में हर्षद का सपोर्ट रहा है। उसको क्रेडिट जाता है। उन्होंने सच में गेम में मेरी बहुत मदद की है। मैं उनकी बहुत आभारी हूं।" बता दें कि 'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती भी लाइमलाइट में रही। दर्शकों के साथ-साथ 'लॉकअप 2' के कंटेस्टेंट्स को भी लगने लगा था कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा में दोस्ती से कुछ ज्यादा ही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 विनर Shreya Kalra की पार्टी में नहीं आए बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल, दोस्त Shilpa Shinde दिखीं गायब

      'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने दर्ज की जीत

      'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा फिनाले के आखिरी पड़ाव तक पहुंची थीं। लेकिन इस गेम में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को मात देते हुए जीत दर्ज की। उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ ईनाम में 1 करोड़ रुपये भी मिले थे। वहीं दूसरी ओर राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे भी फिनाले का हिस्सा थे, लेकिन वे पहले फिनाले की रेस से बाहर हो गए।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article