Farah Khan On Biased Host In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) को अपना विनर मिल गया है। श्रेया कालरा ने शो जीतकर उन तमाम लोगों का मुंह बंद कर दिया है, जो उन्हें ट्रोल करते थे। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था और फराह खान पर कई बार श्रेया कालरा (Shreya Kalra) को सपोर्ट करने का आरोप लगा है। बता दें कि फराह खान और श्रेया कालरा दोनों ही 'क्यूयुकी' नाम की कंपनी से जुडे़ हुए हैं, जिस वजह से लोगों का मानना है कि फराह और श्रेया के बीच शो से पहले का रिश्ता है और इस वजह से फराह खान (Farah Khan) ट्रोल हुईं। अब फराह ने श्रेया कालरा के घर पहुंचकर इस विवाद का जवाब दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने हारने के बाद Shreya Kalra की जीत पर उठाए सवाल, मेकर्स पर भड़कते स्पेशल जूरी को लगाई फटकार
फराह खान ने बायस्ड होस्ट के आरोप पर तोड़ी चुप्पी
फराह खान हाल ही में श्रेया कालरा के घर पहुंचीं। यहां पर फराह ने श्रेया के पूरे परिवार के साथ बैठकर बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने ट्रोलिंग वाला मुद्दा भी उठाया और ये साफ कर दिया कि वह श्रेया को शो से पहले नहीं जानती थीं। फराह अपने वीडियो में कहती हैं, 'मैं सबके सामने पूछना चाहती हूं कि श्रेया, क्या हम इससे पहले कभी मिले हैं। यानी स्टेज पर तुम्हें देखने से पहले?' श्रेया ने साफ तौर पर जवाब दिया, 'नहीं, कभी नहीं।' इसके आगे फराह ने कहा, 'मुझे 2 हफ्ते बाद पता चला, क्योंकि लोग कहने लगे थे कि मैं एक बायस्ड होस्ट हूं? क्योंकि इसकी भी यूट्यूब कंपनी 'क्यूयुकी' है और मेरी भी 'क्यूयुकी' ही है।' फराह ने ये भी बताया कि उन्होंने क्यूयुकी डिजिटल मीडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर सागर गोखले से फोन करके श्रेया के बारे में पूछा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 विनर Shreya Kalra की पार्टी में नहीं आए बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल, दोस्त Shilpa Shinde दिखीं गायबश्रेया कालरा ने दिया जवाब
फराह खान अपने वीडियो में श्रेया कालरा ये पूछती हुई नजर आती हैं कि मैं कैसे बायस्ड थी तेरे लिए?' इसका जवाब देते हुए श्रेया ने कहा, 'मेरी तो मारी ही गई है। आपने मुझे पहले हफ्ते में भी चिल्लाया, जब मैं कुछ अच्छा करती तब भी चिल्लाया है। चिल्लाया ही है वैसे।'
