टीवी मसाला

'आप लोग अपनी चिंता करो'- Shilpa Shinde ने ट्रोल्स को लगाई लताड़, यौन शोषण का झूठा केस करने पर बनी थीं निशाना

Shilpa Shinde Epic Reply To Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस करने की बात कबूली थी। इस मामले पर ट्रोल होते ही अब एक्ट्रेस ने लोगों को करारा जवाब दिया है।

Image

शिल्पा शिंदे ने ट्रोल्स को दिया जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shilpa Shinde Epic Reply To Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शिल्पा शिंदे लेकिन हाल ही में विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में ये कबूल किया था कि उन्होंने "भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। हालांकि शिल्पा शिंदे ने इसकी वजह भी जाहिर की और बोलीं कि उनपर मेकर्स की ओर से दबाव बनाए जा रहे थे और करोड़ों रुपये के लीगल नोटिस भेजे जा रहे थे। लेकिन अपनी बात कबूलने के बाद शिल्पा शिंदे लोगों के निशाने पर आ गईं। हिना खान से लेकर पूजा बेदी तक ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई। इन सब में अब शिल्पा शिंदे ने वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde को होगी सजा? Bhabiji ghar par hain के प्रोड्यूसर पर झूठे यौन शोषण केस पर उठी कारवाई की मांग

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने वीडियो में ट्रोल्स को साफ कहा कि आप लोग अपनी चिंता कीजिए। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, "ये जो पीआर चल रहा है, जो कमेंट्स आ रहे हैं तो मुझे उन लोगों को यही कहना है कि जो बोओगे आप लोग, वही काटोगे। तो ये बगैर स्थिति को समझे जो लिखे जा रहे हो, आप लोगों को इतनी चिंता कि इसीलिए मेरी अभी तक शादी नहीं हुई। हे भगवान आप लोगों को मेरी इतनी परवाह है। क्यों है? आप लोग अपनी खुद की चिंता कीजिए कि एक सच बोलने वाले इंसान को आप झूठ बोल रहे हो। मुझे पता ही था कि ये सब आना है। दुनिया कभी किसी अच्छी चीज को सराहती नहीं है, खासकर आप जैसे लोग जो कमेंट करते हैं।" यह भी पढ़ें: 'ये बहुत शर्मनाक है...'- शिल्पा शिंदे पर भड़कीं Hina Khan, प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने के लिए लगाई लताड़

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने वीडियो में आगे कहा, "10 साल बाद भी मैं शो कर रही थी, कर ही रही थी तो मैं तभी भी बोल सकती थी। लेकिन आप लोग बोलते कि इसने शो के लिए बोला है। अरे मुझे आप लोगों की नजरों में उठना ही नहीं है, मैं अपनी नजरों में उठ हूं। झूठ झूठ था, किसी ने कहा नहीं कि बोलो, मुझे मौका चाहिए था ये बोलने का। जो मेरे साथ हुआ, आप लोगों को नहीं पता है। भगवान न करे कि आप लोगों के साथ या आपके घरवालों के साथ हो। मुझे ही पता है कि वो वक्त क्या था? मैंने ये सब पैसों के लिए नहीं किया है। मैं वो शो छोड़ चुकी थी। बिग बॉस के बाद भी मुझे एक इंसान मिला जिसने मुझे बोला कि उसके पिता ने आत्महत्या की, क्योंकि उन्हें उनके काम की जगह ऐसा बोला गया जो उन्होंने किया ही नहीं था। मैं भी वही चीज करने वाला था, लेकिन बिग बॉस में मुझे आपका वीडियो मिला, आप मेरे लिए प्रेरणा हो। ये इतनी बड़ी चीज थी मेरे लिए।"

    'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अपने वीडियो में मायूस हो गईं। उन्होंने कहा कि उस इंसान को पता है जिसपर मैंने ये इल्जाम लगाया, सॉरी शब्द उनके लिए बहुत छोटा है। उन्हें भी ये मालूम है कि मेरे पास उस वक्त कोई और रास्ता नहीं था। मतलब मैं खुद उस स्थिति में थी कि मैं खुदकुशी कर लूं। लेकिन लोग उसके बाद भी हंसते और गाली देते। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे उस वक्त भी किसी ने समर्थन नहीं दिया और अब भी नहीं देंगे। हम जैसे कलाकार बहुत बेवकूफ होते हैं जिन्हें सच के साथ जीना होता है। तो जो भौंक रहे हैं कुत्ते, उन्हें भौंकने दो। आप ये वक्त किसी और को दोगे तो भला होगा।"

    ashna malik
    आशना मलिक author

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

    End of Article