Shilpa Shinde in Trouble: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना शिल्पा शिंदे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी बन एक्ट्रेस ने लाखों करोड़ों लोगों के दिल जीते लेकिन विवादों से उनका बहुत पुराना नाता है। अभी हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुन सभी सन्न रह गए। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने खुलासा किया कि उन्होंने शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji ghar par hain) के प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का केस किया था। अब इस मामले पर लोग नाराजगी जताते हुए नजर ये लेकिन खुद पुरुष अधिकार एंजियों ने इसके खिलाफ कारवाई की मांग उठाई है। (ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde ने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर पर किया था झूठा यौन शोषण का केस, खुद किया कबूल; सरेआम बताई वजह)
शिल्पा शिंदे पर होगी कारवाई?
शो 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न केस वाले खुलासे को लेकर शिल्पा शिंदे विवादों में घिर गई है। शिल्पा शिंदे ने इंटरव्यू में बताया कि उनको 10 से 12 करोड़ के नोटिस या रहे थे। इसी के साथ शो के मेकर्स उनसे जबरदस्ती कान्ट्रैक्ट साइन करा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। अब ये कंफेशन लग रहा है शिल्पा शिंदे के लिए मुसीबत बन गया है। जी हाँ, नेशनल कमिशन ऑफ मेन ने शिल्पा शिंदे के खिलाफ कारवाई की मांग उठाई। X पर पोस्ट शेयर कर लिखा गया कि मुंबई पुलिस, कृपया शिल्पा शिंदे को उनके प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने के लिए गिरफ्तार करें। (ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal संग रिश्ता ठीक होने के बाद भी दर्द में तड़प रही हैं पत्नी Ritika Chauhan? बोलीं- 'उभरने की कोशिश...')
शिल्पा शिंदे और प्रोड्यूसर के बीच कैसा है अब रिश्ता
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इसी पॉडकास्ट में रिवील किया कि अब उनके और प्रोड्यूसर के बीच मामल खत्म हो चुका है और रिश्ते भी आपस में सुधर गए। शिल्पा शिंदे ने कई सालों बाद बीते साल ही शो 'भाभी जी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे को रिप्लेस कर दोबारा अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था।
