Hina Khan Slams Shilpa Shinde Over Filing Fake Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शिल्पा शिंदे इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह अपने एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह संग पॉडकास्ट में ये कबूल किया था कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। शिल्पा शिंदे ने बताया कि उनपर शो के मेकर्स की ओर से काफी दबाव बनाया जा रहा था, साथ ही उन्हें कई लीगल नोटिस भेजे गए। इसके बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया। लेकिन झूठा यौन शोषण का केस करने के लिए शिल्पा शिंदे लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। पूजा बेदी सहित कई सितारों ने शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को आड़े हाथों लिया। वहीं अब हिना खान ने भी मामले पर शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाई है। यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde को होगी सजा? Bhabiji ghar par hain के प्रोड्यूसर पर झूठे यौन शोषण केस पर उठी कारवाई की मांग

हिना खान ने लगाई शिल्पा शिंदे को लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को आड़े हाथों लेते हुए आगे लिखा, "लेकिन मैं यहां असली पीड़ित के बारे में बात करना चाहती हूं। एक पत्नी, एक बेटी और घर में मौजूद कई महिलाओं के साथ एक सम्माननीय व्यक्ति, एक मेहनती प्रोड्यूसर जिसने अभी तक कई आईकॉनिक शो दिये हैं। जो इस चीज से गुजरा है। जैसा कि एक फीमेल एक्टर द्वारा कबूला गया है कि आरोप न केवल आधारहीन थे, बल्कि फायदा पाने के लिए, जीत के लिए, दावे के लिए और बगैर कानूनी इस्तेमाल के सेटलमेंट करने के लिए लगाए गए थे। और इसके बाद भी उसी प्रोड्यूसर ने उस इंसान को उसी शो में काम भी दिया। एक और लॉन्चपैड, एक और माउथ पीस और एक और मौका उसके झूठे यौन शोषण के दावे को सही ठहराने के लिए।"
हिना खान (Hina Khan) ने अपनी पोस्ट में आगे सवाल किया कि क्या पता आगे एक्टर इस चीज को दोबारा दोहराए। हिना खान ने लिखा, "अगर एक्ट्रेस ने इसे दोबारा दोहराया तो? आखिरकार उसी एक्टर को वही शो दोबारा दे दिया गया जबकि उसने गलत आरोप लगाए थे।"
