Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों को बखूबी शो से बांधा हुआ है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह वीकेंड का वार पर कई धमाका होने वाला है। शो में रोहित शेट्टी होस्ट की गद्दी संभालेंगे। वो आसिफ खान और स्काउट ओपी सहित कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। लेकिन "बिग बॉस 20' में एक बड़ा धमाका ये भी होने वाला है कि शो में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री होगी। वह स्काउट ओपी को आईना तो दिखाएंगी ही, साथ ही उनकी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर भी बात करेंगी। बताया जा रहा है कि काशवी लव गिल को भी फटकारती हुई नजर आ सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: मैरी कॉम के सफर पर लगा फुल स्टॉप, घर से पैक हुआ बोरिया-बिस्तर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी को देख काशवी भावुक हो गईं। उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल के बॉन्ड पर सवाल किया। वहीं रोहित शेट्टी ने भी स्काउट को बताया कि काशवी यहां ड्रामा करने नहीं आई है, बल्कि उसकी गेम को सही दिशा देने आई है। काशवी ने भावुक होते हुए स्काउट से कहा, "मुझे पता है कि ये आप नहीं हो। लेकिन अब आपका बचाव करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है।" खबरों की मानें तो काशवी ने लव गिल से भी सवाल किया कि क्या वह अपने भाई के साथ भी ऐसे ही रहती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'बाहर बहुत गलत जा रहा है'- रोहित शेट्टी की लव-स्काउट को दो टूक, आसिफ खान की लगी क्लास
लव गिल और स्काउट ओपी में बढ़ेगी दरार
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, काशवी के जाने के बाद स्काउट ओपी और लव गिल में दरार देखने को मिली। लव गिल ने स्काउट ओपी से कहा कि वह फिनाले तक उनसे दूरी बनाकर रखें। बता दें कि रोहित शेट्टी ने भी लव गिल और स्काउट ओपी को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि जो भी चीजें वो घर में कर रहे हैं, वो बाहर बहुत गलत दिख रहा है।
