टीवी मसाला

Shefali Jariwala पर हुआ था 'काला जादू'! निधन के 7 महीने बाद पराग त्यागी ने खोला राज; दूसरी शादी पर भी तोड़ी चुप्पी

Parag Tyagi Reveals Shefali Jariwala Was Victim Of Black Magic: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को लेकर उनके पति पराग त्यागी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पराग त्यागी ने पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में बताया कि शेफाली जरीवाला काले जादू का शिकार हुई थीं। साथ ही उन्होंने दूसरी शादी पर भी चुप्पी तोड़ी है.

Image

फोटो क्रेडिट- पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Parag Tyagi Reveals Shefali Jariwala Was Victim Of Black Magic: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड और टीवी में जबरदस्त पहचान बनाई थी। शेफाली जरीवाला को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जाना जाता था। लेकिन बीते साल जून में शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री हिल गई थी। शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति व एक्टर पराग त्यागी अक्सर उनसे जुड़ी पोस्ट साझा करते नजर आते हैं। लेकिन चंद दिनों पहले पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शेफाली जरीवाला से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि शेफाली जरीवाला 'काले जादू' का शिकार हुई थीं।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने पारस छाबड़ा संग बातचीत में कहा कि बहुत से लोग इन सभी चीजों को नहीं मानते, लेकिन मैं मानता हूं। पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) पर हुए काले जादू के बारे में कहा, "जहां भगवान हैं, वहां शैतान भी है। लोग अपने दुख से दुखी नहीं बल्कि दूसरों के सुख से दुखी हैं। मुझे लगता नहीं, बल्कि मुझे पता है कि किसी ने किया है। मैं ये नहीं कह सकता कि किसने किया, लेकिन किसी ने तो किया है। मुझे महसूस होता है कि कुछ तो गड़बड़ है, एक बार नहीं दो बार लगा है। एक बार तो चलो बात निकल गई, लेकिन इस बार थोड़ी भारी रहीं चीजें। मुझे नहीं पता, समझ नहीं आया कि क्या चीज थी।"

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने बताया कि जब मैं पूजा में बैठता हूं तो मुझे महसूस हो जाता है कि कुछ गड़बड़ जरूर है। पराग त्यागी ने आगे कहा, "मुझे परी को छूकर ही समझ आ जाता था कि कुछ गड़बड़ जरूर है। इस बार ज्यादा था तो मैंने पूजा भी बढ़ा दी थी।" पराग त्यागी ने पॉडकास्ट में दूसरी शादी की सवाल पर भी चुप्पी तोड़ी। दरअसल, पारस छाबड़ा ने उनसे पूछा कि क्या वह दूसरी शादी करेंगे? इसपर पराग त्यागी ने उलटा पूछ लिया, "शादी क्यों करनी है?"

पराग त्यागी (Parag Tyagi) के सवाल पर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने कहा कि जीवन में किसी का साथ चाहिए होता है। ऐसे में पराग ने कहा, "शेफाली हमेशा मेरे साथ मौजूद है। वो मेरे साथ ही रहती है। वो मेरी जीवनसंगिनी थी, है और रहेगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article