Vaishali Takkar Family, Father, Brother, Net Worth, Movies and TV Shows: ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक 30 वर्षीया अभिनेत्री ने आत्म हत्या की है और इंदौर में उनके घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। टीवी पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं वैशाली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव थीं और उनके यू ट्यूब पर भी करीब एक लाख सब्सक्राइबर्स थे।
Vaishali Takkar Family
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर वैशाली ठक्कर इंदौर के एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पापा का नाम एच बी ठक्कर है और मां का अनु ठक्कर। उनका एक भाई भी है जिसका नाम नीरज ठक्कर है।
वैशाली ठक्कर ने अपना टीवी करियर पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता के साथ शुरू किया था। साल 2015 में वह पहली बार इस शो में नजर आई थीं। खबरों की मानें तो वह टीवी एक्टर कबीर कुमार के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। कबीर ने टीवी शो तुम ही बंधू सखा तुम्ही हो में अजय का किरदार निभाया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे और कभी खुलकर रिश्ते के बारे में नहीं बोले।
पिछले साल हुआ था रोका
वैशाली को लेकर जो रिपोर्ट्स हैं, उनके आधार पर पिछले साल अप्रैल में उनका रोका डॉ. अभिनंदन सिंह के साथ किया गया था। एंकरिंग से अपने करियर का आगाज करने वालीं वैशाली जल्द ही उनसे शादी भी करने जा रही थीं।
