Salman Khan Show Bigg Boss 16 : टीवी का मोस्ट पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 आज रात से शुरू हो रहा है। शो में कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं जिनका खुलासा एक-एक करके हो रहा है। इस बार का बिग बॉस काफी मजेदार होने वाला है। शो में अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) का नाम भी जुड़ गया है। कॉमेडियन शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर नहीं आएंगे। बल्कि महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
कृष्णा अभिषेक वूट एप पर साप्ताहिक बिग बॉस 16 के शो 'बिग बज'( Bigg Buzz) को होस्ट करेंगे। शो में कृष्णा घर से बाहर निकलने वाले कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलेंगे और उनकी क्लास लेंगे। उनसे दर्शकों से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे। ये शो खासतौर पर बिग बॉस के फैंस को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसी के साथ कृष्णा दर्शकों के लिए शो के अंदर की खबरे भी लेकर आएंगे। कृष्णा शो में अपने फनी अवतार में नजर आएंगे। बिग बज की शुरुआत वूट ऐप पर 9 अक्टूबर को होगी। ये शो सिर्फ रविवार को वूट पर आएगा।
'बिग बज' को होस्ट करेंगे कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक ने शो के बारे में बात करते हुए कहा, 'बिग बॉस अपने पहले सीजन से दर्शकों का फेवरेट शो रहा है। मैं बिग बज को होस्ट करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। शो में घर से बाहर आए कंटेस्टेंट की क्लास लूंगा और उनके साथ मस्ती भी करूंगा। उन्होंने आगे कहा शो के नए फॉर्मेट के साथ मैं शो को नए लेवल पर ले जाने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि कंटेस्टेंट्स शो से जुड़े दिलचस्प खुलासे करेंगे।
आज बिग बॉस का प्रीमियर राज साढ़े नौ बजे से शुरू हो रहा है। बाकी दिन शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे आएगा और हर शनिवार और रविवार रात साढ़े नौ बजे सिर्फ कलर्स पर देख सकते हैं। आप चाहे तो इस शो को वूट पर भी देख सकते हैं।
