टीवी मसाला

Bigg Boss 16 : खत्म हुआ इंतजार! आज से शुरू हो रहा है सलमान खान का शो बिग बॉस 16, जानिए कब और कहां देख सकते हैं शो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 01:05 PM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के ऑनएयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि शो में कौन - कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आप इस शो का कहां और कब देख सकते हैं।

Image

salman khan bigg boss season 16 ( image: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज राज साढ़े नौ बजे बिग बॉस 16 का प्रीमियर ऑनएयर होगा
  • शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले है
  • आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं शो

Bigg Boss 16 : टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का आज से आगाज हो रहा है। दर्शक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब बस कुछ ही घंटों में फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान प्रोमो के दौरान लगातार अलग- अलग आइकोनिक कैरेक्टर में नजर आए थे। इस बार बिग बॉस के घर के नियमों में भी बदलाव किया गया है। इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं खुद बिग बॉस भी गेम खेलेंगे। इसकी वजह से लोगों की एक्साइटेमेंट और बढ़ गई है।

हर कोई जानने को बेताब है कि इस बार कौन -कौन से कंटेस्टेंट शो में हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप इस रियलिटी शो को कब और कहां देख सकते हैं। आज यानी 01 अक्टूबर को रात साढ़े नौ बजे बिग बॉस का प्रीमियर टेलिकास्ट किया जाएगा।

प्रीमियर से पहले सामने आई बिग बॉस के घर की झलक

salman bigg boss house

salman bigg boss house

शो के प्रीमियर से पहले ही बिग बॉस 16 के घर की झलक सामने आ चुकी है। इस बार भी बिग बॉस का घर थीम के हिसाब से बनाया गया है। घर के गार्डन एरिया में जोकर और सर्कस के चेहरे नजर आ रहे हैं। इस बार घर का इंटीरियर काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। घर के बेडरूम में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इतना ही घर के लीविंग रूम को भी सर्कस के स्टेज की तरह सजाया गया है।

कहां देख सकते हैं शो

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 आज रात साढ़े नौ बजे टेलिकास्ट होगा। आप इस शो को कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। अगर आप किसी कारण से टीवी पर इस शो को नहीं देख पा रहे हैं तो आप इसे वूट ऐप पर भी देख सकते हैं। अगर आप बिग बॉस 16 को 24 घंटे लाइव देखना चाहते हैं तो वूट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

ये कंटेस्टेंट्स होंगे बिग बॉस 16 का हिस्सा

शो के प्रोमो में कुछ कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार शो में टीनी दत्ता, शालीन भनोट, गौतम विज सिंह, अंकित गुप्ता, निम्रत कौर अहूलवालिया, मान्या सिंह, सौंदर्या सिंह, प्रियंका चाहर चौधरी, गौरी नागौरी, श्रिजिता डे, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान, अब्दु रोजिक, साजिद खान नजर आएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article