टीवी मसाला

सचिन तेंदुलकर ने रुपाली गांगुली को दिया क्रिकेट का ज्ञान, वीडियो देख लोग बोले- ' वाह भगवान से सीखने मिल रहा...'

Rupali Ganguly Video: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनके टीवी शो अनुपमा को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच रुपाली का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप में सचिन तेंदुलकर, एकट्रेस को क्रिकेट सीखा रहे हैं।

Image

pic credit- ISPL/ twitter

Rupali Ganguly Video: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी शो अनुपमा से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस शो ने रुपाली गांगुली को रातों-रात स्टार बना दिया है। आज रुपाली गांगुली के शो अनुपमा को लोग खूब पसंद करते हैं। टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा का ही दबदबा दिखाई देता है। हाल ही में अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ISPL 2026 के इवेंट में स्पॉट हुई। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर जगह वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने रुपाली गांगुली को दिया क्रिकेट का ज्ञान

एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली नजर आ रही हैं। वीडियो में सचिन, रुपाली को क्रिकेट सीखाते नजर आ रहे हैं। वहीं रुपाली भी ध्यान से सचिन की बातें सुन रही है। इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह भगवान से सीखने को मिल रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब तो रुपाली गांगुली स्टार क्रिकेटर बन जाएंगी।' इसी तरह से लोग वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं रुपाली गांगुली

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रुपाली का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो साड़ी लुक में कहर ढा रही थी। वहीं रुपाली गांगुली इन दिनों टीवी शो अनुपमा को फिर से हिट बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही है। काफी समय से अनुपमा की रेटिंग डाउन जा रही है ऐसे में मेकर्स और रुपाली शो को दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article