स्पोर्ट्स

जैवलिन में नहीं खली नीरज चोपड़ा की कमी, यशवीर ने सिल्वर तो रोहित ने जीता ब्रॉन्ज-खाली लौटे अरशद नदीम

भारत ने जैवलिन में डबल मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा की कमी महसूस होने नहीं दी। नीरज चोट के कारण एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं बन पाए थे, ऐसे में यशवीर और रोहित यादव की जोड़ी ने भारत को जैवलिन में सिल्वर औ ब्रॉन्ज मेडल दिलवा दिया।

Image

यशवीर और रोहित यादव (साभार-X)

भारत ने नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में जैवलिन में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। गोल्ड मे़डल श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के नाम गया है जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम को खाली हाथ लौटना पड़ेगा। भारत की ओर से यशवीर सिंह ने अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो 85.72 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर पर कब्जा किया। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में सिल्वर मेडल पक्का किया। ब्रॉन्ज मेडल भारत के रोहित यादव के नाम गया जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज कन्फर्म किया। यशवीर ने इस साल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि रोहित यादव वहां पदक जीतने में नाकाम रहे थे।

गोल्ड मेडल एक बार श्रीलंका के नाम गया जहां पथिरागे ने चौथे प्रयास में 88.33 मीटर दूरी के साथ यह पक्का पदक किया। पथिरागे ने हालिया कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। वह जैवलिन की दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुआ नाम हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे हैं। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.29 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह चौथे स्थान पर रहे।

सिल्वर और ब्रॉन्ज के लिए हुई टक्कर

भारत के दोनों खिलाड़ियों के बीच सिल्वर और ब्रॉन्ज को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कभी रोहित तो कभी यशवीर सिल्वर की रेस में बने थे, लेकिन आखिरकार हरियाणा के 24 वर्षीय यशवीर ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हमवतन रोहित यादव को पीछे छोड़कर रजत पदक अपने नाम किया।

एशियन गेम्स में जैवलिन में भारत का 5वां मेडल

एशियन गेम्स में भारत का यह 5वां मेडल है। इससे पहले 2018 और 2022 में भारत के नीरज चोपड़ा ने लगातार दो गोल्ड मेडल जीता था। 2022 में भारत ने डबल मेडल अपने नाम किया था। नीरज के अलावा किशोर जेना ने सिल्वर मेडल जीता था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article