बॉलीवुड

"हमें ऐसी चीजों का सामना करना...", Katrina Kaif की पोस्ट-डिलीवरी ट्रोलिंग पर Sobhita Dhulipala का बड़ा बयान

बॉलीवुड अदाकारा शोभिता धूलिपाला ने कैटरीना कैफ की पोस्ट डिलीवरी ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि महिलाओं को ऐसी चीजों से दो-चार होना पड़ता है लेकिन ये पूरी तरह से गलत है।

Image

"हमें ऐसी चीजों का सामना करना...", Katrina Kaif की पोस्ट-डिलीवरी ट्रोलिंग पर Sobhita Dhulipala का बड़ा बयान

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ ने जब से विक्की कौशल के साथ घर बसाया है तब से ही वो बहुत कम मीडिया के सामने आती हैं। खास करके बच्चा होने के बाद से तो उन्होंने मीडिया से दूरी ही बना ली है। फैंस इस कारण उन्हें काफी मिस करते हैं। बीते दिनों कैटरीना कैफ एक इवेंट के चलते मीडिया के सामने आई, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कैटरीना कैफ अपने बेबी की डिलीवरी करने के बाद काफी बदली हुई नजर आई, जिस कारण लोगों ने उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। कैटरीना कैफ पर हुई इस कमेंटबाजी की बॉलीवुड इंडस्ट्री ने काफी आलोचना की है। इस लिस्ट में अब अदाकारा शोभिता धूलिपाला का नाम भी जुड़ चुका है। शोभिता ने भी कहा है कि महिलाओं को जीवन में इस तरह की तानेबाजी का सामना करना पड़ता है, जो सरासर गलत है। ZoomTV पर ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस; शो से सिवेट तोमर बाहर

एनडीटीवी के एक इवेंट में शोभिता धूलिपाला ने बात करते हुए बताया है, "महिलाओं से ये उम्मीद की जाती है कि वो स्ट्रॉन्ग होंगी। महिलाओं से सेंसिटिविटी की भी उम्मीद रखी जाती है और मैं कह सकती हूं कि महिलाओं से कई तरह की उम्मीदें समाज करता है। हर महिला अलग तरह से सारी चीजें हैंडिल करती है।" ZoomTV पर ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला को जमीन पर घसीटकर सिवेत तोमर ने मारा पंच, झगड़े में फटा कुर्ता

"जैसे कहा जाता है कि सामाजिक क्रिटिसिज्म बुरा होता है, मैं भी यही मानती हूं लेकिन हम सब इंसान ही हैं। हम इस तरह की चीजों से वैसे डील करते हैं, जैसे हम करना चाहते हैं। जैसे कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग हुई, मुझे समझ ही नहीं आया। एक महिला, जिसने बच्चे को जन्म दिया है, उसमें थोड़ा तो बदलाव आएगा ही। उसकी बॉडी में आया बदलाव बताता है कि उसने बच्चे को जन्म दिया है। हमें सोचना चाहिए कि क्या इन बदलावों को डिस्कस करने की जरूरत भी है।"

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले सलमान खान ने भी कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी थी और बिग बॉस 20 के मंच पर ट्रोल्स की क्लास लगा दी थी। सलमान ने तो अपने कपड़े उतारकर पूछा था कि जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, क्या वो अपने माता-पिता को देखते हैं कि वो इस उम्र में कैसे हैं? कैटरीना का साथ देते हुए सलमान ने कहा था कि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है और फिल्मों से दूर हैं। जब वो दोबारा फिल्मों में आएंगी तो दोबारा फिट हो जाएंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article