टीवी मसाला

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट ने हरे किये Rupali Ganguly की सौतेली बेटी के घाव, एक्ट्रेस को ताना देकर बोलीं- पापा को भेजना था...

Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma Taunts Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को उनकी सौतेली बेटी ने एक बार फिर से ताना मारा है। उन्होंने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में हुई घटना को लेकर एक्ट्रेस पर तंज कसा और कहा कि 25 साल पहले मुझे पापा को भेजना चाहिए था।

Image

फोटो क्रेडिट- ईशा वर्मा/रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम

Rupali Ganguly Step Daughter Esha Verma Taunts Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' में लीड रोल निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस की निजी जिंदगी विवादों से घिरी रहती है। बीते साल रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, ईशा वर्मा ने अपने पिता अश्विन के वर्मा की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब एक बार फिर से ईशा वर्मा (Esha Verma) ने रुपाली गांगुली को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट में हुई घटना को लेकर रुपाली गांगुली पर तंज कसा। साथ ही अपने पिता को भी ताना मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दरअसल, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में एक नामी कंपनी के सीईओ और उसकी एचआर हेड के अफेयर की पोल खुली। कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमनर के सीईओ एंडी बायरन और इसी कंपनी की एचआर हेड क्रस्टिन कैबोट बाहों में बाहें डाले नजर आए। लेकिन जब उन्हें स्क्रीन पर दिखाया गया तो उन्होंने अपना चेहरा छुपाना शुरू कर दिया। इस एक क्लिप ने पूरे इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। वहीं घटना का इस्तेमाल करते हुए रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने उन्हें ताना मारा और इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "कोल्डप्ले की टिकट 25 साल पहले मुझे अपने पिता के लिए भी खरीदनी चाहिए थी। क्या पता पूरा प्लॉट ट्विस्ट ही सामने आ जाता।"

ईशा वर्मा (Esha Verma) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक महिला पुरुष पर नजर डालती नजर आई। वहीं उसकी बेटी व पत्नी किनारे खड़े होकर रोते दिखाई दिये। बता दें कि ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर अश्विन के वर्मा संग अफेयर करने का आरोप लगाया था, जबकि उस वक्त अश्विन शादीशुदा थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article