टीवी मसाला

Anupamaa की ये एक्ट्रेस एक ही पति से दो बार शादी करके भी नहीं बसा पाई घर, बगैर तलाक लिये हुई अलग

Anupamaa This Actress Marry Two Time With Popular Bollywood Actor: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' की ही एक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के मशहूर कलाकार संग दो बार शादी रचाई। लेकिन इसके बाद भी उसकी गृहस्थी नहीं बच पाई। आज वह बगैर तलाक लिये अलग रह रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Anupamaa This Actress Marry Two Time With Popular Bollywood Actor: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जबरदस्त धाक जमाई हुई है। शो की कहानी ऐसी है कि इसने टॉप 5 में अपनी बखूबी जगह बनाई हुई है। 'अनुपमा' में तो अनुपमा की दो शादियां दिखाई गईं, लेकिन इसके बाद भी उसका घर नहीं बस पाया। वहीं आज हम आपको 'अनुपमा' (Anupamaa) की ही ऐसी एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिसने पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर संग दो बार शादी की। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी गृहस्थी नहीं बचा पाई। अंत में वह बगैर तलाक लिये पति से अलग हो गई।

'अनुपमा' की वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि गुरु मां और अनुज की मां का किरदार अदा करने वाली अपरा मेहता हैं। अपरा मेहता (Apara Mehta) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' जैसे हिट शोज में काम कर चुकीं अपरा मेहता की निजी जिंदगी भी उथल-पुथल से भरी रही। उन्होंने साल 1980 में बॉलीवुड एक्टर दर्शन जरीवाला संग शादी रचाई थी। हालांकि इसके एक साल बाद अपने परिवार की खुशी के लिए दोनों ने धूमधाम से 1981 में दोबारा फेरे लिये। अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला की बेटी भी है, जिसका नाम खुशाली मेहता है। कई सालों तक अपरमा मेहता और दर्शन जरीवाला का रिश्ता अच्छा रहा, लेकिन साल 2004 में उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

बगैर तलाक लिये हुए अलग

अपरा मेहता (Apara Mehta) और दर्शन जरीवाला ने तलाक लिये बगैर ही एक-दूजे से राहें अलग कर लीं। उनके खास दोस्त ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' संग बातचीत में कहा था, "अपरा और दर्शन अलग होने के बाद भी काफी अच्छे दोस्त रहे। दोनों एक-दूजे पर काफी निर्भर रहते हैं। जब भी अपरा को कोई परेशानी होती है, वह मदद के लिए दर्शन को याद करती हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article