बॉलीवुड

Baatein Dil Se: ऋषभ रिखीराम शर्मा ने खोले अपनी जिंदगी के राज, रिलीज हुआ प्रोमो

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2026, 06:49 AM IST

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) के चर्चित पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में इस बार सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा (Rishab Rikhiram Sharma) नजर आएंगे। एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है।

Image

‘बातें दिल से’ के नए एपिसोड में दिखे सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा, सामने आया प्रोमो (Image Source: Times Now/ X)

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) का चर्चित पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) अपने खास मेहमानों और उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों के लिए जाना जाता है। इस शो में अब तक कई सितारे अपनी जिंदगी, करियर और निजी अनुभवों पर खुलकर बात कर चुके हैं। अब इस पॉडकास्ट के नए एपिसोड में मशहूर सितार वादक और म्यूजिक प्रोड्यूसर ऋषभ रिखीराम शर्मा (Rishab Rikhiram Sharma) मेहमान बनकर पहुंचे हैं। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपने संगीत के सफर और अनुभवों के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।

‘बातें दिल से’ में नजर आएंगे ऋषभ रिखीराम शर्मा

इस बार पॉडकास्ट में ऋषभ रिखीराम शर्मा पहुंचे हैं। शो का एक प्रोमो भी रिलीज हो गया है। प्रोमो में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में ऋषभ का स्वागत करती हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं, 'एक बेहतरीन कलाकार और इतना समझदार युवा। ऐसे गायक जिनकी आवाज में जादू है और जो आपको दूसरी दुनिया में ले जा सकती है।' इसके बाद बातचीत में ऋषभ के संगीत के सफर और उनके अनुभवों की झलक देखने को मिलती है। शो के नाम पर बात करते हुए ऋषभ कहते हैं, 'ये नाम बिल्कुल सही है, क्योंकि आज हमने सच में दिल से बातें की हैं और अपना दिल पूरी तरह खोलकर सामने रख दिया है।'

कब रिलीज होगा नया एपिसोड?

‘बातें दिल से’ के इस एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद हर किसी को अब पूरे एपिसोड का इंतजार है। आपको बता दें कि पूरा एपिसोड 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। ‘बातें दिल से’ के नए एपिसोड के प्रोमो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article